फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bal Gangadhar Tilak father of terrorism in Rajasthan in their reference book of Class 8

राजस्थान की पाठ्यपुस्तक में बाल गंगाधर तिलक को बताया 'आतंक का पितामह'

Fri, 11 May 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Updated Fri, 11 May 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Bal Gangadhar Tilak father of terrorism in Rajasthan in their reference book of Class 8
स्वाधीनता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को राजस्थान में पढ़ाई जा रही आठवीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में 'आतंक का पितामह' बताया गया है। 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है...मैं इसे लेकर रहूंगा' का नारा  देन वाले स्वतंत्रता सेनानी  लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की देश में एक अलग पहचान रही है। लेकिन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़ी पुस्तक में आतंक का पितामह बताया गया है। 
विज्ञापन


राजस्थान राज्य टेक्स्टबुक बोर्ड की यह पुस्तक हिंदी में प्रकाशित है। यह पुस्तक अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को संदर्भ पुस्तक के तौर पर भेजी गई है। 

पुस्तक के 22 वें अध्याय के पेज नंबर 267 आपत्ति जनक तथ्य लिखा गया है।   18-19 वीं शताब्दी के राष्ट्रीय आंदोलन की घटनाएं शीर्षक से जुड़े पाठ में कहा गया है कि तिलक ने राष्ट्रीय आंदोलन में उग्र प्रदर्शन के पथ को अपनाया था। और यही वजह है कि उन्हें 'आतंक का पितामह' कहा जाता है। 
विज्ञापन




'वह मानते थे कि अंग्रेजी हुकुमरानों के सामने हाथ फैलाने और गिड़गिड़ाने से कुछ हासिल नहीं होगा।' ऐसे में शिवाजी और गणपति उत्सव के सहारे तिलक ने देश में जागृति पैदा की। उन्होंने जनमानस में स्वाधीनता की आवाज को पुरजोर बुलंद किया। इसके चलते वे हमेशा ब्रिटिश सरकार की आंखों में हमेशा खटकते रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल गंगाधर तिलक को आतंक का जनक कहे जाने पर राजस्थान सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। अजमेर स्कूल के प्रधानाध्यापक से किताब और पाठ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि पिछले दिनों ही ज्वाइन किया है। लेकिन उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द इस मामले में कदम उठाएंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed