{"_id":"612b38a596573349f43b6c87","slug":"bajrang-dal-workers-sets-fire-to-kamasutra-book-in-ahamadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: बजरंग दल ने 'कामसूत्र' किताब में लगाई आग, हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: बजरंग दल ने 'कामसूत्र' किताब में लगाई आग, हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप
Sun, 29 Aug 2021 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:05 PM IST
सार
गुजरात के अहमदाबाद में बजरंग दल द्वारा 'कामसूत्र' नाम की एक किताब को जलाने का मामला सामने आया है। बजरंग दल का आरोप है कि इस किताब में 'कामसूत्र' के नाम पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
बजरंग दल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 'कामसूत्र' नाम की एक किताब को जला दिया। अहमदाबाद में एक किताब दुकान के बाहर कार्यकर्ताओं ने किताब की एक प्रति में आग लगा दी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह किताब हिंदू देवताओं को 'अश्लील रूप' में दिखाकर उनका अपमान करती है। इतना ही नहीं, बजरंग दल के सदस्यों ने दुकान मालिक को धमकी भी दी कि अगर किताब की बिक्री जारी रही तो अगली बार दुकान को भी जला दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंग दल के संयोजक जवलित महेता की तरफ से किताब के साथ वीडियो भी बनाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि 'कामसूत्र' की रचना आचार्य वात्स्यायन ने की थी। खजुराहो, कोणार्क आदि की शिल्पकला भी कामसूत्र से ही प्रेरित है। दुनियाभर की बहुत सी भाषाओं में इस ग्रन्थ का अनुवाद हो चुका है।
विज्ञापन