फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bajrang dal warn to stand up comedian munawar faruqui all shows cancell in gujarat

गुजरात: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के प्रोग्राम पर फिर विवाद, बजरंग दल ने शो रद्द नहीं करने पर शारीरिक-आर्थिक नुकसान की दी धमकी

Tue, 28 Sep 2021 01:17 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 01:17 PM IST
सार

 स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बजरंग दल ने उन्हें गुजारत में होने वाले सभी शो को रद्द करने की चेतावनी दी है। बजरंग दल के नेता ने  कॉमेडियन पर हिंदू धर्म को अपमान करने और नीचा दिखाने का आरोप लगाते हुए शो रद्द करने की मांग की है। बता दें कि अगले महीने राज्य में फारूकी के कई शो होने वाले हैं। 

विज्ञापन
bajrang dal warn to stand up comedian munawar faruqui all shows cancell in gujarat
मुनव्वर फारूकी - फोटो : INSTAGRAM@ Munawar Faruqui

विस्तार

स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं। बजरंग दल ने मुनव्वर फारूकी को उनके गुजरात दौरे को लेकर चेतावनी दी है कि वह राज्य में मुनव्वर की एक भी परफॉर्मेंस नहीं होने देंगे। अक्टूबर के पहले हफ्ते में मुनव्वर के गुजरात के अलग-अलग शहरों में कई शो होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले बजरंग दल ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


गुजरात बजरंग दल के नेता ज्वलित मेहता ने मुनव्वर फारूकी को लेकर के शो को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में वह कह रहे हैं, "उसने अपने काम से हिंदू धर्म को नीचा दिखाया है, उसने अपनी कॉमेडी से हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत किया, लेकिन बजरंग दल इन चीजों को लेकर सहिष्णु नहीं है। बजरंग दल को जैसे को तैसा जवाब देना आता है। हम आपसे यह शो रद्द करने की अपील कर रहे हैं और अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परिणाम भुगतने को तैयार रहे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed