{"_id":"579322684f1c1bc148c4c4e6","slug":"bajrang-dal-men-strip-beat-up-pastor-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल के 25 कार्यकर्ताओं ने पादरी को पीटा, जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बजरंग दल के 25 कार्यकर्ताओं ने पादरी को पीटा, जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः पादरी पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया गया है।
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के रीवा में बजरंग दल के 25 कार्यकर्ताओं पर एक पादरी और उसके दोस्त को पीटने का आरोप लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पादरी और उसके दोस्त को अगवा कर उसके साथ मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए और रस्सियों से बांधकर पिटाई की।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पादरी और उसके दोस्त जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
हालांकि पुलिस ने पादरी और उसके दोस्त को बजरंग दल से कार्यकर्ताओं से छुड़ा लिया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पादरी रामलाल कोरी और उसका दोस्त नंदलाल कोरी मऊगंज पुलिस स्टेशन इलाके में पहाड़ी गांव के गदरा मोहल्ला के रहने वाले हैं।
पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद के यूथ विंग बजरंग दल की ओर से शिकायत पर पादरी और उसके दोस्त को जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पादरी रामलाल और नंदलाल अपने घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम कर रहे थे, भी अरविंद तिवारी की अगुवाई में 25 लोग वहां पहुंचे।