फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bahu gave birth to a daughter, a mother died by heart attack

बहू ने लड़की को जन्म दिया, सास को हार्ट अटैक, मौत

Sat, 03 Sep 2016 04:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया Updated Sat, 03 Sep 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
Bahu gave birth to a daughter, a mother died by heart attack
- फोटो : Getty

लगता है बेटियां बचाने और पढ़ाने का संदेश इस परिवार तक नहीं पहुंचा। इस परिवार में कोख से मां मुझे बचा लो नन्ही जान की कातर पुकार भी नहीं सुनी गई। तभी तो शुक्रवार को परिवार में बेटी के रूप में आए नए मेहमान का स्वागत करने के बजाय परिवार पर ऐसा बज्रपात हुआ कि सदमें से एक जान चली गई।

विज्ञापन


 जी हां। देवरिया के जिला महिला अस्पताल में एक प्रसूता को लड़की पैदा होने की खबर सुनकर उसके सास को ऐसा सदमा लगा कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके पहले ससुराल के लोग उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की महिला को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्र वार को दोपहर में महिला ने बेटी को जन्म दिया। इससे उसके परिवारवाले आग बबूला हो गए। अस्पताल में ही बहू को उलाहना देते हुए उसे अस्पताल में छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू को बेटी पैदा होने की जानकारी सास को हुई तो वह सदमें में आ गई। उसे हार्ट अटैक आ गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed