फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Baghel calls budget 'Jumla-Bullet-Express'

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बजट को बताया 'जुमला-बुलेट-एक्सप्रेस'

Fri, 01 Feb 2019 08:58 PM IST
Nilesh Kumar भाषा,रायपुर
भाषा,रायपुर Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 01 Feb 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
Baghel calls budget 'Jumla-Bullet-Express'
भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को केंद्र के अंतरिम बजट को 'जुमला-बुलेट-एक्सप्रेस' बताया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसे लोककल्याण की दिशा में मील का पत्थर बताया। बघेल ने बजट को लेकर ट्वीट किया कि 2014 की 'जुमला-एक्सप्रेस' के बाद, 2019 में 'जुमला-बुलेट-एक्सप्रेस'।

विज्ञापन


बघेल ने सवाल किया कि अगले पांच साल में एक लाख डिजिटल विलेज बनायेंगे, लेकिन पिछले पांच साल में कितने स्मार्ट शहर बनाए गए। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि पहले 2014 के जुमलों का हिसाब दो। 
विज्ञापन


हर खाते में आने वाले 15 लाख रूपए का क्या हुआ। छत्तीसगढ़ में कितनी स्मार्ट सिटी बनी। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू क्यों नहीं हुई। हर साल दो करोड़ नौकरियों का क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने बताया मील का पत्थर

रमन सिंह ने कहा कि आयकर की सीमा बढ़ाने से देश भर के तीन करोड़ मध्यम वर्गीय परिवार लाभान्वित होंगे। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12 करोड़ छोटे किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपए देने की घोषणा अन्नदाताओं का वास्तविक सम्मान है। इस योजना में केन्द्र सरकार 75 हजार करोड़ रुपए खर्च करेंगी।



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कालाधन की वापसी के संकल्प को दुहराते हुए सरकार ने जीएसटी में 80 हजार करोड़ रुपए की राहत का उल्लेख किया और भविष्य में और राहत देने का भरोसा दिलाया है। भारत सरकार ने आने वाले पांच वर्षों में पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य भी तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed