फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Badlapur sexual assault Son falsely implicated claim parents of accused

Badlapur Case: 'बेटे को फंसाया गया, आरोप झूठे', बदलापुर में बच्चियों के उत्पीड़न के आरोपी की मां का बयान

Thu, 22 Aug 2024 01:19 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 22 Aug 2024 01:19 PM IST
सार

बदलापुर के स्कूल में चार साल और छह साल बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप स्कूल टॉयलेट साफ करने वाले युवक अक्षय शिंदे पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोर्ट ने उसे 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन
Badlapur sexual assault Son falsely implicated claim parents of accused
बदलापुर रेलवे स्टेशन पर रेल रोको प्रदर्शन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

बदलापुर के आदर्श विद्या मंदिर में तीन और चार साल की दो छात्राओं के साथ दरिंदगी के आरोपी अक्षय शिंदे की मां गुरुवार को बेटे को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कह उनका बेटा निर्दोष है। उस पर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। 

विज्ञापन


बदलापुर के स्कूल में चार साल और छह साल बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप स्कूल टॉयलेट साफ करने वाले युवक अक्षय शिंदे पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोर्ट ने उसे 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा है। आरोपी की मां ने गुरुवार को कहा कि उनके बेटे ने 15 दिन पहले ही स्कूल में काम शुरू किया था। वह रोज सुबह 11 बजे टॉयलेट साफ करने स्कूल जाता था। स्कूल में काम करने के बाद वह दूसरी जगह काम करने जाता। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की मां ने यह भी कहा कि स्कूल में 13 अगस्त को घटना हुई और मेरे बेटे को 17 अगस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया। स्कूल में काम करने वाली एक महिला ने मुझे इसकी जानकारी दी तो मैं पुलिस चौकी पहुंची। वहां मैनें देखा कि पुलिस उसे पीट रही है। पुलिस ने मेरे छोटे बेटे को भी पीटा। पुलिस स्टेशन में ही एक अधिकारी ने उसके अपराध के बारे में बताया। 

 
गिरफ्तार आरोपी की मां ने कहा कि वो और उसके पति रोज शाम 5:30 बजे बदलापुर में स्कूल परिसर में सफाई करने जाते हैं और रात 8:30 बजे आते हैं। आरोपी मां ने कहा कि उनके बेटे को बचपन से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं और वह मानसिक रूप से कमजोर है। इसके लिए वह दवा भी लेता है।  आरोपी के पिता ने कहा कि घटना के बाद कुछ लोग मेरे घर पर भी आए और परिवार के लोगों को पीटा और सामान तोड़ दिया।  कुछ लोगों ने हमारे घर को तोड़ दिया और हमें एक शब्द भी नहीं बोलने दिया। लोगों ने हमें गांव छोड़ने के लिए कहा। 

बदलापुर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के विरोध में रेल रोको प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने बदलापुर स्टेशन पर बवाल किया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। यहां बुधवार को इंटरनेट बंद कर दिया गया था। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन और बवाल करने पर पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जबकि 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर हुए पथराव में 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed