फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babul Supriyo met Chief Minister Mamata Banerjee on Monday Latest News Update

ममता को बाबुल का साथ: बंगाल की सीएम से मिले बाबुल सुप्रियो, बोले- मेरी भूमिका पार्टी तय करेगी

Mon, 20 Sep 2021 05:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Sep 2021 05:58 PM IST
सार

टीएमसी में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर सुप्रियो ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है। उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं कहना है। यह पार्टी और हमारी सुप्रीमो ममता बनर्जी को तय करना है।

विज्ञापन
Babul Supriyo met Chief Minister Mamata Banerjee on Monday Latest News Update
बाबुल सुप्रियो - फोटो : ANI

विस्तार

हाल ही में भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि दीदी से मुलाकात बहुत अच्छी रही। हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई। मैंने उन्हें बंगाल के लिए काम करने और लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। मैं वास्तव में दीदी और अभिषेक बनर्जी के स्नेह और गर्मजोशी से प्रभावित हूं।

विज्ञापन


टीएमसी में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर सुप्रियो ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है। उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं कहना है। यह पार्टी और हमारी सुप्रीमो ममता बनर्जी को तय करना है। यह उनका विशेषाधिकार है। शनिवार को टीएमसी में शामिल होने के बाद बनर्जी के साथ सुप्रियो की यह पहली मुलाकात थी।
विज्ञापन

 

पार्थ चटर्जी ने कसा तंज

इस बीच टीएमसी सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी ने पश्चिम बंगाल भाजपा के राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले पर तंज कसा है। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी की ममता बनर्जी पर की गई अनिर्वाचित सीएम की टिप्पणी को लेकर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को डर है कि उनकी पार्टी के 10 और सदस्य चले जाएंगे। एलओपी सुवेंदु अधिकारी केवल ट्वीट क्यों कर रहे हैं? उन्हें मैदान में उतरना चाहिए। 



ममता के एक और मंत्री पर सीबीआई का शिकंजा
पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस रंजन भुनिया अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति की वजह से सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं हो पाए। उन्हें आई-कोर पोंजी घोटाले के सिलसिले में तलब किया गया था। इसके बाद सीबीआई की टीम पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस रंजन भुनिया के आवास पर पहुंची। मामले में ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed