{"_id":"5fcc4a6e24c1cf20110fc2b8","slug":"babasaheb-ambedkar-death-aniversary-president-kovind-pm-modi-om-birla-shah-rajnath-remembers-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोस स्पीकर, गृह मंत्री समेत तमाम नेताओं ने किया पुण्य स्मरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोस स्पीकर, गृह मंत्री समेत तमाम नेताओं ने किया पुण्य स्मरण
Sun, 06 Dec 2020 08:47 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 06 Dec 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की छह दिसंबर को पुण्यतिथि है। इसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। महान समाज सुधारक और विद्वान बाबासाहेब का निधन छह दिसंबर 1956 को दिल्ली स्थित उनके घर पर हुआ था। महापरिनिर्वाण दिवस पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने बाबासाहेब को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, 'महापरिनिर्वाण दिवस पर महान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देता हूं। उनके विचार और आदर्श आज भी लाखों लोगों को ताकत देते रहते हैं। हम उनके राष्ट्र के प्रति सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
विज्ञापन
Remembering the great Dr. Babasaheb Ambedkar on Mahaparinirvan Diwas. His thoughts and ideals continue to give strength to millions. We are committed to fulfilling the dreams he had for our nation. pic.twitter.com/dJUwGjv3Z5
विज्ञापन
— Narendra Modi (@narendramodi) December 6, 2020
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, 'संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर नमन। उन्होंने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया जो सर्वोच्च मार्गदर्शक है। आज, हम संविधान पढ़ने, समझने व आत्मसात करने Know Your Constitution (अपने संविधान को जानने) का संकल्प दोहराएं। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. आंबेडकर को नमन करते हुए कहा, 'एक भविष्योन्मुखी व सर्वसमावेशी संविधान देकर देश में प्रगति, समृद्धि और समानता का मार्ग प्रशस्त करने वाले बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलकर मोदी सरकार दशकों से विकास से वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्यरत है।'