Baba Siddique: डॉक्टर्स बोले- अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाबा सिद्दीकी की हो गई थी मौत, इस वक्त मृत घोषित किया
Baba Siddiqui Murder: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोलियां लगने के बाद लीलावती अस्पताल लाया गया था। यहां उन्हें देखने वाले डॉक्टरों ने पहली प्रतिक्रिया में बताया है कि गोलियां लगने के बाद बाबा सिद्दीकी के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले उनका बहुत खून बह चुका था।
विस्तार
कितनी गोलियां लगीं, इसका पता पोस्टमार्टम से ही चलेगा#WATCH | Baba Siddique firing | Dr Jalil Parkar, Lilavati Hospital says, "Around 9:30 pm Baba Siddique was brought here. When he was taken into the emergency his pulse or BP was not recordable. The ECG was a flat line...We shifted him to the ICU. He was declared dead around 11:25… pic.twitter.com/JYMtJvB2qf
— ANI (@ANI) October 12, 2024विज्ञापन
लीलावती अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर- हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले ने बताया, बाबा सिद्दीकी साहब को रात 9:30 बजे लीलावती अस्पताल लाया गया था, उनकी नब्ज शांत थी। रक्तचाप भी नहीं था। उनकी छाती पर दो गोलियां लगी थीं। हमने आपातकालीन और उपचारात्मक उपाय शुरू कर उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया। रात 11:27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कितनी गोलियां लगी हैं। इसकी संख्या पोस्टमार्टम के बाद ही बताई जा सकेगी।
अस्पताल लाने से पहले ही बहुत खून बह चुका था#WATCH | Baba Siddique firing | Cardiologist, Leelavti hospital Dr Nitin Gokhale says, "Baba Siddique Saheb was brought to Leelavti hospital at 9:30 pm, with no pulse rate and blood pressure. He had two gun shot wounds on his chest. We started the emergency and recitative… pic.twitter.com/9ibGO3CNDT
— ANI (@ANI) October 12, 2024
एक अन्य चिकित्सक डॉ. नीरज उत्तमानी ने डॉक्टरों की तरफ से तैयार औपचारिक रिपोर्ट पढ़ी और बताया कि बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को रात 9:30 बजे लीलावती के एनएचआरसी आपातकालीन चिकित्सा केंद्र लाया गया था। उनकी हालत बहुत खराब थी, उनकी नब्ज नहीं चल रही थी, दिल की धड़कनें भी शांत थी। शरीर पर गोली लगने के घाव भी थे। उनका बहुत खून बह चुका था। आईएसयू में ले जाने के बाद उन्हें होश में लाने के सभी प्रयास किए। सभी प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके और 12 अक्तूबर की रात 11:27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
कितने बजे और कहां गोली मारी गई?#WATCH | Baba Siddique firing | Dr Niraj Uttamani, Lilavati Hospital says, "...He was brought to NHRC emergency medical services at 9:30 pm on October 12, in an unresponsive condition with no pulse, no cardiac activity, no blood pressure, with a history of gunshot wounds. He had… pic.twitter.com/USeQG0VnEv
— ANI (@ANI) October 12, 2024
बता दें कि बाबा सिद्दीकी को शनिवार देर रात गोली मारी गई। दशहरे के उत्सव के बीच बांद्रा में हो रही आतिशबाजी के दौरान ही बाबा सिद्दीकी पर हमला हुआ। घटनास्थल से पुलिस ने गोलियों के तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया है कि 9.9 एमएम की पिस्टल से फायरिंग की गई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद राजनीति के गलियारों के अलावा बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत तमाम राजनेताओं के अलावा संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान सरीखे फिल्मी सितारों को भी लीलावती अस्पताल पहुंचकर बाबा सिद्दीकी के परिजनों से मुलाकात करते देखा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.