{"_id":"67693e4a40623aca410cd297","slug":"b-r-ambedkar-s-statue-vandalised-in-ahmedabad-unidentified-persons-booked-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अहमदाबाद में अज्ञात लोगों ने बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अहमदाबाद में अज्ञात लोगों ने बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया, मामला दर्ज
Mon, 23 Dec 2024 04:11 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:11 PM IST
सार
Gujarat: गुजरात के अहमदाबाद में अज्ञात लोगों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में सोमवार की सुबह अज्ञात लोगों ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद इलाके के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक एन.के. रबारी ने कहा, कुछ अज्ञात लोगों ने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के नाक और चश्मे को नुकसान पहुंचाया। यह प्रतिमा अहमदाबाद के खोखड़ा इलाके के श्री के.के. शास्त्री कॉलेज के सामने लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह आठ बजे से पहले हुई है।
विज्ञापन
अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196 (धार्मिक, जातीय, स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) और धारा 298 ( किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे सेकिसी धार्मिक स्थल को अपवित्र करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
रबारी ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित लोग प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी ऐसी घटना
इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। कुछ हफ्ते पहले महाराष्ट्र के परभणी शहर में संविधान की कांच से ढकी प्रतिकृति को अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी।