{"_id":"589afb0e4f1c1b9052379eb4","slug":"azam-said-why-it-was-necessary-sp-alliance-with-the-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम बोले, आखिर क्यों जरूरी था सपा का कांग्रेस से गठबंधन?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आजम बोले, आखिर क्यों जरूरी था सपा का कांग्रेस से गठबंधन?
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि यूपी में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस से गठबंधन जरूरी है। साथ ही मायावती पर निशाना साधा। कहा कि वे यदि मुसलमानों की सच्ची हमदर्द हैं, तो चुनाव न लड़ें। नगर विकास मंत्री मंगलवार को गंजडुडवारा की चुनावी सभा के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
सपा में मुलायम-अखिलेश की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि अब सब ठीक हो गया है। मुस्लिमों को बसपा प्रमुख द्वारा अपने पाले में खींचने की कवायद पर कहा कि वे मुसलमानों की सच्ची
विज्ञापन
हितैषी नहीं हैं। इससे पूर्व उन्होंने जनसभा में मायावती के 2010 का एक वीडियो वायरल होने का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम उनकी सोच की सच्चाई को जानते हैं।
विज्ञापन
भरगैन में मुस्लिमों के काम के लिए पलायन के सवाल पर दावा किया कि सरकार ने विकास किया है। तमाम योजनाएं दीं है इससे खुशहाली आई है।