फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azam Khan should apologize in Lok Sabha to Rama Devi or actions will be taken against him

संकट में आजम : सदन में सांसद रमा देवी से माफी मांगें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें

Fri, 26 Jul 2019 05:45 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 26 Jul 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan should apologize in Lok Sabha to Rama Devi or actions will be taken against him
सपा सांसद आजम खान और भाजपा सांसद रमा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

लोकसभा में गुरुवार को स्पीकर के आसन पर बैठीं रमा देवी को लेकर सपा सांसद आजम खान द्वारा दिए गए 'आपत्तिजनक' बयान पर आजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर फैसला ले लिया गया है। विपक्षी दलों और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने निष्कर्ष निकाला है कि आजम खान भाजपा सांसद रमा देवी पर अपने बयान पर सदन में माफी मांगें। यदि आजम ऐसा नहीं करते हैं तो स्पीकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन



विज्ञापन


इस मामले पर फैसला लेने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात कर चर्चा की। स्पीकर ने विपक्षी नेता अधीर रंजन चौधरी, जयदेव गल्ला, दानिश अली, सुप्रिया सुले आदि सांसदों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने आजम खान को निलंबित किए जाने की मांग की थी। भाजपा समेत टीएमसी और डीएमके की महिला सांसद भी आजम के खिलाफ उतर आई थीं। एक ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ' यह सदन महिलाओं से ही जुड़ा नहीं है बल्कि पूरे समाज से जुड़ा है। यह पुरुषों सहित सभी सदस्यों पर धब्बा है।  यह वह जगह नहीं जहां आप किसी औरत की आंखों में झांकें।' 

वहीं दूसरी ओर टीएमसी नेता मिमी चक्रवर्ती ने कहा  'कोई भी संसद में खड़े होकर एक महिला से यह नहीं कह सकता कि मेरे आखों में देखो और बात करो। अध्यक्ष महोदय, सभी महिलाएं आपसे कुछ बड़ी कार्रवाई की आशा कर रही हैं।' डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि महिला सांसद का कल अपमान हुआ है और इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए।

यह है पूरा मामला

गुरुवार को तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान अपनी बात रख रहे थे। स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम से कहा कि वह उनकी ओर देख कर अपनी बात कहें। इस पर आजम ने कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं। आजम के इस बयान पर स्पीकर रमा देवी ने भी आपत्ति जताई और भाजपा सांसदों ने भी। इस दौरान भाजपा सांसदों ने जमकर हंगामा किया



रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए तो आजम ने पलटवार करते हुए कहा कि रमा देवी उनकी बहन जैसी हैं माफी किस बात की। वहीं, सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव अपने सांसद आजम खान के बचाव में उतरे। अखिलेश ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आजम खान ने कुछ आपत्तिजनक कहा। चेयर (आसन) के बारे में बात नहीं की गई है। अखिलेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने भाजपा सांसदों को 'बदतमीज' कहते हुए पूछा कि भाजपा सांसद उंगली उठाने वाले कौन होते हैं।   

हालांकि आजम खान ने अपने बचाव में कहा कि वह तो मेरी बहन जैसी हैं। मैंने आज तक किसी से अभद्र लहजे में बात नहीं की है। सदन में बैठी किसी भी महिला से मैंने अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया हो तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मेरा लंबा संसदीय अनुभव रहा है, ऐसे अपमानित होकर बोलने से कोई फायदा नहीं है। इतना कह कर वह सदन छोड़ कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed