{"_id":"61ec968eeb91324bbf23463c","slug":"azam-khan-reaches-supreme-court-for-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: आजम खां जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, चुनाव में प्रचार के लिए लगाई गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी चुनाव: आजम खां जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, चुनाव में प्रचार के लिए लगाई गुहार
Sun, 23 Jan 2022 05:13 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 23 Jan 2022 05:13 AM IST
सार
आजम ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि राज्य सरकार उनकी शेष तीन जमानत याचिकाओं पर जानबूझ कर देर करवा रही है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के सीतापुर जेल में करीब दो साल से बंद रामपुर से सपा सांसद आजम खां ने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जमानत अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
आजम ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि राज्य सरकार उनकी शेष तीन जमानत याचिकाओं पर जानबूझ कर देर करवा रही है ताकि वह विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी की ओर से प्रचार अभियान में शामिल न हो सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई मामलों में उनको आरोपी बनाया गया है मगर वह अन्य मामलों में जमानत हासिल करने में सफल रहे हैं। लेकिन उनके खिलाफ दर्ज तीन आपराधिक मामलों में जानबूझकर कार्यवाही में देर की जा रही। गौरतलब है कि यूपी में 403 विस सीटों के लिए 10 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होंगे और मतों की गणना 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन