फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Ayya' is everything for us, says Anbumani after calling on father post party meet clash

Tamil Nadu: 'अय्या हमारे लिए सबकुछ...', रिश्तेदार की पार्टी में नियुक्ति को लेकर पिता से विवाद पर बोले अंबुमणि

Sun, 29 Dec 2024 07:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिंडिवनम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिंडिवनम। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Dec 2024 07:10 PM IST
सार

Tamil Nadu: पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि दास ने आज अपने पिता से मुलाकात के बाद कहा कि अय्या ही उनके लिए सबकुछ हैं। एक दिन पहले अपने संबंधी पी. मुकुंथन की नियुक्ति के लेकर पिता-पुत्र के बीच तकरार हुई थी। 

विज्ञापन
'Ayya' is everything for us, says Anbumani after calling on father post party meet clash
अंबुमणि रामदास - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु की पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने रविवार को अपने पिता एस रामदास से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, 'अय्या हमारे लिए सबकुछ हैं।' यह मुलाकात तब हुई, जब एक दिन पहले पार्टी में महत्वपूर्ण पद पर एक रिश्तेदार पी. मुकुंथन की महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति को लेकर पिता-पुत्र दोनों में जुबानी जंग हुई। पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक रामदास को 'मरुथुवर अय्या' (डॉक्टर साहब) या 'अय्या' कहकर सम्मान देते हैं। 

विज्ञापन


पिता-पुत्र ने पार्टी के मुद्दों पर की चर्चा
अंबुमणि ने विलुपुरम जिले के थेलापुर में अपने घर पर पिता से मुलाकात की। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह नियुक्ति का विवाद पार्टी का अंदरूनी मामला है, जिसे पार्टी के भीतर ही हल किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमने अय्या के नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ाने, 2026 के चुनाव और जाति जनगणना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


'लोकतांत्रिक पार्टी में बहस सामान्य बात'
शनिवार को पार्टी की बैठक में पिता और पुत्र के बीच खुलकर मतभेद दिखे थे। इस पर अंबुमणि ने कहा, पीएमके एक लोकतांत्रिक पार्टी है और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित बैठक में बहस होना आम बात है। अंबुमणि ने कहा, 'हमारे लिए अय्या ही सबकुछ हैं। आज हम अय्या से बात कर रहे हैं।' इस मुलाकात के दौरान जी.के. मणि जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुकुंथन की नियुक्ति पर क्या बोले अंबुमणि
अपने भतीजे पी. मुकुंथन को राज्य युवा शाखा का अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर अंबुमणि ने कहा, यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। आपको इस पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपस में ही इसे हल करेंगे। मुकुंधन की नियुक्ति पर ही पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ था। 


अंबुमणि ने किया था पिता के फैसले का विरोध
एक दिन पहले अंबुमणि ने अपने पिता के फैसले का विरोध किया था। इस पर रामदास ने कहा था कि जो लोग उनके आदेश का पालन नहीं करना चाहते, वे पार्टी छोड़ सकते हैं। इसके बाद पार्ट की बैठक में पिता और पुत्र के बीच बहस हुई थी। मुकुंथन, रामदास के पोते हैं और उनकी पहली बेटी श्रीकंठी पारसुरमन के बेटे हैं। रामदास ने यह भी कहा था कि मुकुंथन अंबुमणि की मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed