फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayush Ministry started Ayush Covid-19 Counselling Helpline toll-free number 14443 available for 18 hours a day, 7 days a week

अब फोन पर कोरोना से लड़ाई के उपाय बताएगा आयुष मंत्रालय, हेल्पलाइन नंबर पर ले सकेंगे मुफ्त जानकारी

Sat, 22 May 2021 03:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 22 May 2021 03:54 PM IST
सार

मंत्रालय ने बताया कि आयुष की विभिन्न पद्धतियों-आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, नेचुरोपैथी, यूनानी और सिद्ध् के विशेषज्ञ आम लोगों की समस्याओं का सामधान करेंगे। ये विशेषज्ञ न केवल मरीजों को परामर्श और उपलब्ध होने वाली दवा की जानकारी देंगे बल्कि नजदीकी आयुष अस्पताल की भी जानकारी देंगे...

विज्ञापन
Ayush Ministry started Ayush Covid-19 Counselling Helpline toll-free number 14443 available for 18 hours a day, 7 days a week
आयुष कोविड -19 परामर्श हेल्पलाइन - फोटो : Agency

विस्तार

आज पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहा है। केन्द्र हो या राज्य सरकारें लोगों को कोविड 19 संक्रमण से बचाने के लिए कई जतन कर रही हैं। इसी क्रम में महामारी से लड़ने में आयुष मंत्रालय भी समय-समय पर आगे आ रहा है। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए एक बार फिर से आयुष मंत्रालय ने नए अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन


इस बार आयुष मंत्रालय ने पूरे देश में एक समर्पित सामुदायिक सहायता हेल्पलाइन शुरू की है। इस हेल्पलाइन के जरिए कोविड 19 चुनौतियों के समाधान के लिये आयुष आधारित उपाय बताये जायेंगे। मंत्रालय ने एक टोल-फ्री नंबर 14443 भी जारी किया है। ये हेल्पलाइन लोगों की मदद के लिए सप्ताह के सातों दिन सुबह छह बजे से आधी रात बारह बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि आयुष की विभिन्न पद्धतियों-आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, नेचुरोपैथी, यूनानी और सिद्ध् के विशेषज्ञ आम लोगों की समस्याओं का सामधान करेंगे। ये विशेषज्ञ न केवल मरीजों को परामर्श और उपलब्ध होने वाली दवा की जानकारी देंगे बल्कि नजदीकी आयुष अस्पताल की भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, विशेषज्ञ कोविड-19 से उबरने के बाद पुनर्वास और प्रबंधन की जानकारी देंगे। हेल्पलाइन आईवीआर (इंटराएक्टिव वायस रेस्पांस) तकनीक से काम करेगा और फिलहाल यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में मिलेगी। अन्य भाषाएं बाद में जोड़ी जाएंगी।

हेल्पलाइन शुरू में एक साथ 100 कॉल्स उठाएगी और भविष्य में जरूरत के मुताबिक क्षमता बढ़ाई जाएगी। हेल्पलाइन के जरिए आयुष मंत्रालय का प्रयास है कि देशभर में कोविड-19 के फैलाव को सीमित किया जाए। उसके इस प्रयास को गैर-सरकारी संस्था प्रोजेक्ट स्टेप-वन सहयोग कर रही है।


गौरतलब है कि विशेष रूप से आयुष प्रणाली स्वास्थ्य और लोगों के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली सबसे पुरानी चिकित्सा प्रणालियों में से हैं और देश में औपचारिक रूप से मान्यता प्राप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed