{"_id":"5dc65daf8ebc3e5b0e30ddfc","slug":"ayodhya-verdict-ram-temple-will-be-built-in-ayodhya-on-the-lines-of-somnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Verdict: सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा अयोध्या में राम मंदिर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ayodhya Verdict: सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा अयोध्या में राम मंदिर
Sat, 09 Nov 2019 12:03 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
somnath temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों पुराने अयोध्या विवाद पर शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार को तीन महीने के भीतर मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया है। अयोध्या में मंदिर का निर्माण बिल्कुल गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा। सोमनाथ मंदिर के लिए भी केंद्र सरकार ने ट्रस्ट का गठन किया था।
सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर का फिर से निर्माण कराया था। उस समय तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे। पहली दिसंबर 1995 को भारत के राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था।
विज्ञापन
सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला माना जाता है। अरब यात्री अल बरूनी ने अपने यात्रा वृतान्त में इसका विवरण लिखा। इससे प्रभावित हो महमूद गजनवी ने 1025 में सोमनाथ मंदिर पर हमला किया, उसकी सम्पत्ति लूटी और उसे नष्ट कर दिया।
इसके बाद गुजरात के राजा भीम और मालवा के राजा भोज ने इसका पुनर्निर्माण कराया। 1297 में जब दिल्ली सल्तनत ने गुजरात पर कब्जा किया तो इसे फिर गिराया गया। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और विनाश का सिलसिला जारी रहा।