फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir Mini India to be showcased as Government plans to involve every community news and updates

Ram Mandir: अयोध्या में दिखेगा 'मिनी इंडिया', उद्घाटन में हर वर्ग के लोगों को शामिल करने की कोशिश

Sun, 24 Dec 2023 01:52 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:52 PM IST
सार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, वह अयोध्या के राम मंदिर को राष्ट्र की अस्मिता के प्रतीक के रूप में विश्व की सर्वाधिक प्रसिद्ध धार्मिक इमारतों के रूप में विकसित करना चाहता है। इसके लिए उद्घाटन के अवसर पर हर वर्ग को शामिल कर सबको इस ऐतिहासिक मौके का साक्षी बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Mini India to be showcased as Government plans to involve every community news and updates
Ayodhya: Ram Mandir - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है। इस अवसर पर अयोध्या में 'मिनी इंडिया' दिखाई पड़ेगा। यानी उद्घाटन कार्यक्रम में देश के हर जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र और वैचारिक धाराओं से जुड़े लोगों को शामिल करने की योजना है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस अवसर पर देश के हर वर्ग के प्रतिनिधि लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन



श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, वह अयोध्या के राम मंदिर को राष्ट्र की अस्मिता के प्रतीक के रूप में विश्व की सर्वाधिक प्रसिद्ध धार्मिक इमारतों के रूप में विकसित करना चाहता है। इसके लिए उद्घाटन के अवसर पर हर वर्ग को शामिल कर सबको इस ऐतिहासिक मौके का साक्षी बनाने की तैयारी है और इसके लिए उद्घाटन कार्यक्रम में हर समाज, हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। यही कारण है कि उद्घाटन में समाज को प्रभावित करने वाले हर वर्ग के प्रतिनिधि की भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रांत और धर्म-संप्रदाय
देश के सभी प्रांतों-केंद्र शासित प्रदेशों, इनमें प्रचलित विशेष धार्मिक संप्रदायों को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा जा रहा है। विशेषकर सिख, बौद्ध और जैन जैसे जो धर्म-संप्रदाय सनातन हिंदू धर्म से निकले हैं, उन सबको उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बहाने उद्घाटन कार्यक्रम में देश के हर प्रांत-केंद्र शासित प्रदेश की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, आम जनता के लिए अलग-अलग प्रांतों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित कर भीड़ को कम करने का प्रयास किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति से जुड़े लोग
अभी तक विपक्षी दलों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर असमंजस बना हुआ था, लेकिन ट्रस्ट ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित कर इस पर स्थिति साफ कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही विपक्ष के अन्य शीर्ष नेताओं को भी राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा जाएगा। इसमें अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और नवीन पटनायक जैसे नेता शामिल हैं। 


क्रिकेट, बॉलीवुड और कला-साहित्य के प्रतिनिधि भी
ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम में क्रिकेट की महान हस्तियों, खेल और बॉलीवुड में नामचीन चेहरों को आमंत्रित किया जाएगा। इन हस्तियों की ओर से आने की स्वीकृति के बाद ही इनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में कला क्षेत्र के बड़े लोगों के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलगू, उर्दू सहित सभी भारतीय भाषाओं को साहित्यकारों को भी राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed