फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir bhoomi pujan today, Prime Minister Modi will lay the foundation stone of Ram temple in ayodhya today

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन आज, पीएम मोदी के संदेश पर दुनिया की नजर

Wed, 05 Aug 2020 06:45 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 Aug 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir bhoomi pujan today, Prime Minister Modi will lay the foundation stone of Ram temple in ayodhya  today
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने एवं मंदिर के शिलान्यास के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इस ऐतिहासिक मौके के लिए अयोध्या नगरी सज धज कर तैयार है, सारी सजावट और भूमि पूजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।  

विज्ञापन

पीएम के हाथों  आज शुभ मुहूर्त में मंदिर के गर्भगृह में पहली ईंट रखने का सभी को इंतजार है। यहां यह उत्साह मंदिर बनने तक अखंड भक्तिभाव से जारी रहेगा। घरों-प्रतिष्ठानों, रास्तों पर केसरिया रामध्वजा लहराने के साथ 12 स्वागत द्वार और जबरदस्त लाइटिंग की गई है। पीली रंग में रंगी रामनगरी आध्यात्मिक उर्जा बयां कर रही है। यहां आकर मोदी क्या संदेश देंगे, इस पर पर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की नजर है। दुनिया भर में राम भक्त इस अद्भुत बेला का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दुनियां भर में लोग आज पीएम मोदी के संबोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


  राममंदिर का शिलान्यास पूरे विश्व के लिए एक अखंड और विकसित हिदुस्तान की नींव डालेगा। भारत पूरी दुनिया में विश्व गुरु बनकर सामने आयेगा। दुनिया का हर देश भारत की धार्मिक ज्ञान का लोहा मानेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 15 मिनट 15 सेकंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के साथ ही औपचारिक रूप से मंदिर निर्माण के कार्य का शुभारंभ हो जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी पीएम के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है।

इसके साथ ही करोड़ों रामभक्तों की प्रतीक्षा के साथ ही उनके सारे संशय और असमंजस भी समाप्त हो जाएंगे। उन हजारों दिवंगत आत्माओं को शांति मिल जाएगी, जो इस स्थान पर भव्य राममंदिर निर्माण के संकल्प और सपने के साकार होने की प्रतीक्षा करते-करते संसार से चले गए। अब लोगों को इंतजार रहेगा तो सिर्फ उस घड़ी का कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद रामलला अपने मूल स्थान पर कब विराजेंगे। 

अयोध्या में मीलों पहले से ही भूमिपूजन को लेकर राजमार्गों पर सैकड़ों होर्डिंग्स लगी हुई हैं। इन होर्डिंग्स में बस एक ही संदेश लिखा है कि पीएम मोदी भूमिपूजन करेंगे।


पर, यह इंतजार पहले जैसा नहीं होगा। मंदिर निर्माण की शुरुआत सिर्फ रामभक्तों की ही नहीं, उन शिलाओं और पत्थरों की भी प्रतीक्षा समाप्त करेगी जो कई दशकों से राममंदिर में अपने ठौर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed