{"_id":"5dc669808ebc3e5b77222b2f","slug":"ayodhya-case-verdict-2019-supreme-court-decision-came-in-1045-pages","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने 1045 पन्नों में सुनाया ऐतिहासिक फैसला, इतिहास से लेकर श्लोक तक शामिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने 1045 पन्नों में सुनाया ऐतिहासिक फैसला, इतिहास से लेकर श्लोक तक शामिल
Sat, 09 Nov 2019 12:53 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर 1045 पन्नों में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। इनमें 929 पन्नों में कोर्ट का आदेश है, बाकी पन्नें इससे जुड़े हैं। एक किताब जैसे दिखने वाले इस आदेश में इतिहास से लेकर सभी पक्षों की दलील विस्तृत रूप से शामिल किया गया है। इसकी भूमिका में दो पक्षों के बीच अयोध्या की 1500 गज जमीन का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैसले की भूमिका में 1950 में अदालत द्वारा आयुक्त के पत्र को भी शामिल किया गया है। इस पत्र में शिवशंकर लाल ने कोर्ट के आदेश का पालन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आदेश के बाद वह पहली 16 अप्रैल 1950 को विवादित स्थल पर गए और इसके बाद 30 अप्रैल 1950 को यहां का दौरा किया। शिवशंकर लाल इन दोनों दौरों का विस्तृत वर्णन किया है।
विज्ञापन
यही नहीं अदालत ने भारतीय पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट को भी आदेश में शामिल किया गया है। इसके अलावा एक वाद में अपना दावा रखने के लिए संस्कृत के श्लोकों का भी जिक्र गया है।