अयोध्या मामला: 29 जनवरी को अगली सुनवाई, जस्टिस ललित पर उठे सवाल
{"_id":"5c36cecbbdec2256a2238901","slug":"ayodhya-case-constitution-bench-comprising-of-five-members-heard-the-matter-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामला: 29 जनवरी को अगली सुनवाई, जस्टिस ललित पर उठे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 10 Jan 2019 10:22 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:55 AM, 10-Jan-2019
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह नई बेंच का गठन करेगा। इस बेंच में जस्टिस ललित की जगह किसी और जज को शामिल किया जाएगा।
10:54 AM, 10-Jan-2019
जस्टिस ललित पर मुस्लिम पक्षकार द्वारा सवाल उठाने के कारण आज एक बार फिर सुनवाई टाल दी गई है। अब 29 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
10:49 AM, 10-Jan-2019
चीफ जस्टिस मे कहा कि राजीव धवन पर सवाल उठाने के बाद जस्टिस यूयू ललित खुद को इस संवैधानिक बेंच से अलग करना चाहते हैं।
10:46 AM, 10-Jan-2019
सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धन ने जस्टिस यूयू ललित पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि वह 1994 में कल्याण सिंह के लिए पेश हुए थे। जिसपर उन्होंने खेद जताया। उनके पक्ष में चीफ जस्टिस ने कहा कि आप खेद क्यों जता रहे हैं, आपने केवल तथ्य सामने रखे थे। वहीं केंद्र सरकार के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि हमें यूयू ललित से कोई समस्या नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आज सुनवाई नहीं होगी बल्कि केवल तारीख और समयसीमा का फैसला होगा।
#AyodhyaHearing: Supreme Court says no hearing today, only date and schedule to be decided https://t.co/QyT2zA1wFa
— ANI (@ANI) January 10, 2019
10:38 AM, 10-Jan-2019
सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धन सबसे पहले अपना पक्ष रखना चाहते हैं। चीफ जस्टिस ने कहा कि आज तारीख तय करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 AM, 10-Jan-2019
सुप्रीम कोर्ट में दस्तावेजों के बंडल पहुंचाए गए हैं। सभी पक्षकार पहुंच गए हैं। जजों का इंतजार हो रहा है। सुनवाई से पहले कोर्टरुम खचाखच भरा हुआ है।
10:24 AM, 10-Jan-2019
थोड़ी देर में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ राम मंदिर के मुद्दे पर सुनवाई शुरू करने वाली है। ऐसे में पूरे देश की निगाहें इस बात पर अटकी हुई हैं कि कोर्ट इस मामले पर क्या आदेश देती है।
10:21 AM, 10-Jan-2019
राम मंदिर पर संवैधानिक पीठ द्वारा आज सुनवाई होने से पहले सुप्रीम कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Delhi: Visuals of security outside the Supreme Court ahead of #AyodhyaHearing by a five-judge Constitution bench. pic.twitter.com/5jnLDmPtjL
— ANI (@ANI) January 10, 2019
10:19 AM, 10-Jan-2019
गुरुवार को होने वाली सुनवाई में यह तय होने की संभावना है कि इस मामले की सुनवाई कब से होगी और रोजाना की जाएगी या नहीं। साथ ही यह देखने वाली बात होगी कि संविधान पीठ इस मामले में किन-किन संवैधानिक पहलुओं का परीक्षण करेगी। बता दें कि पिछले चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने 27 सितंबर को दिए फैसले में इसे केवल एक भूमि विवाद माना था। तीन सदस्यीय पीठ ने इसमें कोई संवैधानिक सवाल नहीं होने की बात कहते हुए यह मामला पांच सदस्यीय संविधान पीठ को भेजने से इनकार कर दिया था।