{"_id":"5dceb14a8ebc3e54e379139b","slug":"ayodhya-case-asaduddin-owaisi-says-i-want-the-mosque-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले पर ओवैसी ने फिर छेड़ा पुराना राग, बोले-मुझे मस्जिद वापस चाहिए ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या मामले पर ओवैसी ने फिर छेड़ा पुराना राग, बोले-मुझे मस्जिद वापस चाहिए
Fri, 15 Nov 2019 07:38 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूरा देश संतुष्ट है। मगर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी अब भी पुराना राग छेड़े हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपना एक इंटरव्यू साझा करते हुए कहा, 'मुझे मेरी मस्जिद वापस चाहिए।'
विज्ञापन
शीर्ष कोर्ट ने करीब 500 साल पुराने इस विवाद को सुलझाते हुए रामलला को विवादित जमीन सौंपने का फैसला सुनाया था। साथ ही मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में ही अलग से पांच एकड़ भूमि देने का निर्देश दिया था। अदालत के इस फैसले को सभी पक्षों ने स्वीकार किया। मगर फैसले के तुरंत बाद ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी असहमति जाहिर की थी।
विज्ञापन
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल भी उठाते हुए कहा था कि शीर्ष अदालत से भी गलती हो सकती है। उन्होंने सवाल किया था कि अगर मस्जिद नहीं गिरी होती तब भी शीर्ष अदालत यही फैसला करती? साथ ही उन्होंने कहा कि पांच एकड़ जमीन की खैरात की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
ओवैसी के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि मस्जिद चाहिए तो 16वीं सदी में चले जाएं। यह मुगल भारत नहीं है।