फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Axiom-4 Mission Update 28 hour journey till International space station Shubhanshu shukla may talk to PM Modi

Axiom-4 Mission: शुभांशु शुक्ला को ISS पहुंचने में 28 घंटे लगेंगे, 10 को रवानगी; PM मोदी से भी बात होने की आशा

Sun, 08 Jun 2025 05:13 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 08 Jun 2025 05:13 AM IST
सार

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 10 जून को नासा के कैनेडी सेंटर से एक्सिओम-4 मिशन पर अंतरिक्ष जाएंगे। वे 11 जून को रात 10 बजे आईएसएस पहुंचेंगे। उनके साथ तीन अन्य यात्री भी होंगे। 1984 के बाद शुभांशु पहले भारतीय होंगे जो अंतरिक्ष यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
Axiom-4 Mission Update 28 hour journey till International space station Shubhanshu shukla may talk to PM Modi
Axiom-4 mission set for June 10 lift-off - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य 10 जून को फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से एक्सिओम स्पेस की चौथी मानव अंतरिक्ष उड़ान पर रवाना होंगे। ये सभी करीब 28 घंटे की यात्रा के बाद 11 जून को भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचेंगे। शुभांशु के पीएम नरेंद्र मोदी से भी बात करने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 (एएक्स4) वाणिज्यिक मिशन में मिशन पायलट शुक्ला के साथ मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, हंगरी से विशेषज्ञ टिबोर कापू और पोलैंड से स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्निएव्स्की भी होंगे। शुभांशु से 41 साल पहले 1984 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा रूस के सोयुज मिशन पर अंतरिक्ष गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trump-Musk Tussle : अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मस्क से संबंध सुधारने में रुचि नहीं, विरोधी को समर्थन पर अंजाम...
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क की कंपनी के यान से जाएंगे अंतरिक्ष
चारों अंतरिक्ष यात्री एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में उड़ान भरेंगे। एक्सिओम-4 मिशन को फाल्कन-9 रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने अंतरिक्ष उड़ान की तैयारियों की समीक्षा के लिए पिछले सप्ताह एक्सिओम स्पेस का दौरा किया था।

ये भी पढ़ें:-Trump Yemen Threatening: गाजा में तबाही से अल-कायदा आक्रोशित; ट्रंप-मस्क को यमन से मिली धमकी; कहा- बदला लेंगे

शुभांशु की पीएम मोदी से भी बात होने की उम्मीद...
आईएसएस में 14 दिनों के प्रवास के दौरान शुभांशु और अन्य सदस्यों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्कूली छात्रों और अंतरिक्ष इंडस्ट्री के नेताओं के साथ बातचीत करने की उम्मीद है। इस सप्ताह की शुरुआत में अंतरिक्ष यात्रियों ने प्रक्षेपण से पूर्व प्रशिक्षण पर जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। व्हिटसन ने कहा था कि हम प्रक्षेपण के लिए तैयार हैं। हमने सभी प्रशिक्षण पूरे कर लिए हैं और टीम के बीच अच्छा तालमेल है। वहीं शुभांशु ने अंतरिक्ष उड़ान के लिए एक साल तक चले प्रशिक्षण को परिवर्तनकारी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed