फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Avoid Non-Essential Travel India Advisory Amid Iran-Israel Conflict Latest News Update

MEA: भारतीयों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह, पश्चिम एशिया के देशों से बातचीत से हल निकालने की भारत की अपील

Wed, 02 Oct 2024 12:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Oct 2024 12:58 PM IST
सार

भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर कहा कि वह पश्चिम एशिया में बिगड़ते सुरक्षा हालात से बेहद चिंतित है। हम सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय आयाम न ले। हम अनुरोध करते हैं कि सभी मुद्दों को वार्ता, कूटनीति के माध्यम से सुलझाया जाए।

विज्ञापन
Avoid Non-Essential Travel India Advisory Amid Iran-Israel Conflict Latest News Update
MEA - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश में भारतीयों को संघर्षरत देशों की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा गया है। इसके अलावा भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर कहा कि वह पश्चिम एशिया में बिगड़ते सुरक्षा हालात से बेहद चिंतित है। हम सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय आयाम न ले। हम अनुरोध करते हैं कि सभी मुद्दों को वार्ता, कूटनीति के माध्यम से सुलझाया जाए।

विज्ञापन


दरअसल, ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को सभी भारतीय नागरिकों को अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। सरकार ने भारतीय नागरिकों से ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने के लिए कहा गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन में ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की भी सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच क्षेत्र में हो रही गतिविधियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। हम भारतीय नागरिकों को ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह देते हैं। मौजूदा हालातों को देखते हुए ईरान में रहने वाले लोगों से अपील है कि वे सतर्क रहें और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ममला?
इससे पहले ईरान ने मंगलवार रात को इस्राइल को निशाना बनाकर करीब 200 मिसाइलें दागी थीं। इस्राइल की सेना ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस बीच इस्राइल भी ईरान में एक के बाद एक हमले कर रहा है। वह ईरान में हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है। हाल ही में इस्राइल ने हिजबुल्ला के प्रमुख नसरल्ला को ढेर कर दिया था।

अमेरिका ने क्या कहा?
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस्राइल पर ईरान का मिसाल हमला विफल और निष्प्रभावी प्रतीत होता है। बाइडन ने कहा कि मेरे निर्देश पर अमेरिका की सेना ने इस्राइल की रक्षा में सक्रिय रूप से सहयोग किया। हम अभी प्रभाव का आकलन कर रहे हैं, लेकिन प्राप्त सूचना के आधार पर हमला विफल और निष्प्रभावी प्रतीत होता है और यह इस्राइल की सैन्य क्षमता और इस तरह के हमलों को रोकने के संबंध में अमेरिका-इस्राइल के बीच गहन योजना का भी प्रमाण है। वहीं, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि मैं इस हमले की स्पष्ट तौर पर निंदा करती हूं। मेरा स्पष्ट मानना है कि ईरान पश्चिम एशिया में अस्थिरता पैदा करने वाली खतरनाक ताकत है। आज इस्राइल पर हुआ हमला इस तथ्य को और भी पुख्ता करता है।


खार्तूम में यूएई के राजदूत के आवास पर हमले की निंदी की
विदेश मंत्रालय ने सूडान के हालात पर भी बयान जारी किया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हम सूडान में सुरक्षा स्थिति पर नजर रख रहे हैं। किसी भी संघर्ष में राजनयिक परिसर की अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए और खार्तूम में यूएई के राजदूत के आवास पर हमले की रिपोर्ट गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed