{"_id":"62d42b3872e2e555092c2ef9","slug":"aviation-minister-jyotiraditya-scindia-holds-meeting-with-senior-officials-of-aviation-ministry-and-dgca-on-safety-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meeting: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमानन मंत्रालय और DGCA के अधिकारियों के साथ की बैठक, विमानों में तकनीकी खराबी के मामलों पर रिपोर्ट मांगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meeting: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमानन मंत्रालय और DGCA के अधिकारियों के साथ की बैठक, विमानों में तकनीकी खराबी के मामलों पर रिपोर्ट मांगी
Sun, 17 Jul 2022 09:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:03 PM IST
सार
हाल के दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों के विमानों में तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। भारत में पिछले 48 घंटों के अंदर तीन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स के विमानों की आपात लैंडिंग कराई गई है। तीनों विमानों में तकनीकी खराबी के कारण उनकी आपात लैंडिंग हुई।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय विमानन कंपनियों में तकनीकी खराबी की कई घटनाओं के मद्देनजर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को बैठक की। इसमें मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के साथ सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सिंधिया ने अधिकारियों से पिछले एक महीने में हुई ऐसी घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इस दौरान उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हाल के दिनों में बढ़ी हैं तकनीकी खराबी की घटनाएं
दरअसल, हाल के दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों के विमानों में तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। भारत में पिछले 48 घंटों के अंदर तीन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स के विमानों की आपात लैंडिंग कराई गई है। तीनों विमानों में तकनीकी खराबी के कारण उनकी आपात लैंडिंग हुई।
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
रविवार को इंडिगो के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिग के कुछ घंटे बाद ही एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान भी हादसे का शिकार होने से बचा। कालिकट से दुबई जा रहे विमान में अचानक जलने की गंध आई। इसके बाद विमान को मस्कट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। डीजीसीए ने बताया, विमान की फॉरवर्ड गैली में एक वेंट से जलने की गंध आई। एक दिन पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस की बहरीन-कोच्चि फ्लाइट के कॉकपिट में एक जिंदा पक्षी मिला था।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी
इसके कुछ घंटे पहले ही यूएई के शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद, एहतियात के तौर पर विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भेजी जा रही है। बता दें दो सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन है।
स्पाइसजेट नियामक जांच के दायरे में
वहीं, स्पाइसजेट अभी नियामक जांच के दायरे में है। 19 जून से अपने विमान में तकनीकी खराबी की कम से कम आठ घटनाओं के बाद डीजीसीए ने 6 जुलाई को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इन सभी घटनाओं की फिलहाल डीजीसीए जांच कर रही है।