फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aviation companies 600 crore Loss in nine days and 80 flights received fake bomb threat again in two days

Bomb Threat: नौ दिन में विमानन कंपनियों को 600 करोड़ का घाटा; दो दिन में 80 उड़ानों को फिर मिली फर्जी धमकी

Wed, 23 Oct 2024 06:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 23 Oct 2024 06:17 AM IST
सार

विमानन कंपनियों के पूर्व अधिकारियों के मुताबिक, उड़ानों में व्यवधानों से नौ दिन में विमानन कंपनियों को लगभग 600 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान है। औसतन एक घरेलू उड़ान में व्यवधान से लगभग 1.5 करोड़ रुपये का खर्च आता है, जबकि एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में यह खर्च लगभग 5-5.5 करोड़ रुपये होता है।
 

विज्ञापन
aviation companies 600 crore Loss in nine days and 80 flights received fake bomb threat again in two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में उड़ानों में बम की फर्जी धमकियों के चलते विमानन कंपनियों को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। विमानन कंपनियों के पूर्व अधिकारियों के मुताबिक, उड़ानों में व्यवधानों से नौ दिन में विमानन कंपनियों को लगभग 600 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान है। औसतन एक घरेलू उड़ान में व्यवधान से लगभग 1.5 करोड़ रुपये का खर्च आता है, जबकि एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में यह खर्च लगभग 5-5.5 करोड़ रुपये होता है।

विज्ञापन


एक अनुमानित गणना से पता चलता है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान के कारण होने वाली औसत लागत लगभग 3.5 करोड़ रुपये है। इस तरह 170 से अधिक उड़ानों में व्यवधान से करीब 600 करोड़ रुपये खर्च या घाटा होने का अनुमान है। सूत्रों ने बताया कि विमान या हवाईअड्डे पर बम की धमकी मिलने की स्थिति में बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) के प्रोटोकॉल में बदलाव किया गया, ताकि विभिन्न भारतीय एयरलाइनों को इंटरनेट पर लगातार मिल रही धमकियों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। सोमवार रात को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पुणे, मंगलूरू, बंगलूरू और कोझिकोड के सात हवाईअड्डों पर एकत्रित हुई बीटीएसी ने तीन एयरलाइनों एअर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो की 30 उड़ानों को भेजी गईं धमकियों को झूठा या अस्पष्ट बताया। सीआईएसएफ और संबंधित एयरलाइन सुरक्षा एजेंसियों को यात्रियों, उनके सामान और विमान की तलाशी के लिए केंद्रित सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है, ताकि उड़ान की तैयारी करते समय कोई भी चूक न रह जाए।
विज्ञापन


इंडिगो की तीन उड़ानों को सऊदी अरब, कतर में उतारा गया
नई दिल्ली। देश की विमानन कंपनियों को मंगलवार को बीते 24 घंटों में 80 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम की फर्जी धमकी मिली है। सोमवार रात तक 30 और मंगलवार को 50 उड़ानों को धमकियां मिलीं। इसके चलते जेद्दा जा रही इंडिगो की तीन उड़ानों को सऊदी अरब व कतर में उतारना पड़ा। बीते दस दिनों में 170 से अधिक उड़ानों में बम की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एअर इंडिया व इंडिगो की 23-23, विस्तारा की 21 और अकासा की 12 से अधिक उड़ानों को धमकी मिली। इंडिगो प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया, बंगलूरू से जेद्दा उड़ान को कतर की राजधानी दोहा, कोझिकोड से जेद्दा उड़ान को सऊदी अरब के रियाद और दिल्ली से जेद्दा उड़ान को मदीना की ओर मोड़ दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि जिन अन्य उड़ानों में धमकी मिली, उनमें दिल्ली से दम्मम, इस्तांबुल से मुंबई, इस्तांबुल से दिल्ली, मंगलूरू से मुंबई, अहमदाबाद से जेद्दा, हैदराबाद से जेद्दा, लखनऊ से पुणे की उड़ान शामिल हैं। विमानन कंपनियों ने कहा, सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। 


दिल्ली पुलिस ने फर्जी धमकी में दर्ज कीं आठ एफआईआर
दिल्ली पुलिस ने 90 से अधिक उड़ानों में बम की धमकी मामले में आठ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर तीन अकाउंट @adamlanza111, @psychotichuman और @schizobomer777 से धमकी वाले संदेश पोस्ट किए गए थे। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल एक्स व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed