फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Automatic ticket vending machines feature

जनरल के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, कार्ड स्वैप करने से मिल जाएगा टिकट

Mon, 04 Apr 2016 05:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 04 Apr 2016 05:07 AM IST
विज्ञापन
Automatic ticket vending machines feature
यात्रियों को अब जनरल टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशन के काउंटर पर लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। प्लेटफॉर्म पर ही उन्हें आसानी से टिकट मिल जाएगा। यात्रियों को बस एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) में स्मार्ट कार्ड स्वैप करना होगा और टिकट उनके हाथ में होगा।
विज्ञापन


स्टेशन पर 11 (एटीवीएम) ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं। सोमवार को एनईआर के जीएम राजीव मिश्र की मौजूदगी में सदर सांसद आदित्यनाथ के उद्घाटन के बाद यह सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर जरनल टिकट लेने के लिए यात्रियों को काउंटर पर घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। कभी-कभी उनकी ट्रेन भी छूट जाती है। टिकट रिफंड की अवधि तीन घंटे ही होने के चलते आए दिन यात्री हंगामा भी करते हैं, क्योंकि काउंटर पर लाइन में लगने से जब तक उनका नंबर आता है, तब तक टिकट रिफंड का समय खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के चलते वे बाहर जेटीबीएस काउंटर से टिकट लेते हैं जहां उनसे अतिरिक्त शुल्क वसूला जाता है। स्टेशन पर 19 काउंटर बनाए गए हैं। रोजाना करीब 35 हजार यात्री जनरल टिकट खरीदते हैं। रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर के पास दो, फर्स्ट क्लास गेट के पास दो, पूछताछ केंद्र के पास पांच और प्लेटफॉर्म नौ पर दो एटीवीएम लगाई गई हैं।

एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि फर्स्ट क्लास गेट के पास एटीवीएम से टिकट की सुविधा सोमवार से मिलने लगेगी। बाकी एटीवीएम भी जल्द काम करनी लगेगी।

स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
यात्रियों को स्मार्ट कार्ड लेने के लिए काउंटर पर 70 रुपये जमा करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। कार्ड में यात्रियों को 20 रुपये मिलेंगे। काउंटर से अलग-अलग मूल्य के रिचार्ज कूपन मिलेंगे। कार्ड को अधिकतम 10 हजार रुपये से रिचार्ज किया जा सकेगा।


ऐसे काम करेगी एटीवीएम
एटीवीएम में स्मार्ट कार्ड को स्वैप करने के बाद स्क्रीन पर गंतव्य स्थान के ऑप्शन को टच करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर टिकट का मूल्य आ जाएगा। ओके करने के बाद पासवर्ड डालना होगा। प्रिंट के ऑप्शन को टच करते ही टिकट बन जाएगा और स्मार्ट कार्ड से टिकट का मूल्य कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed