{"_id":"6336e22f5ea6d110f644d175","slug":"auto-driver-who-invited-kejriwal-for-food-has-called-himself-the-administrator-of-prime-minister-narendra-mod","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujrat: केजरीवाल को खाने पर बुलाने वाले ऑटो ड्राइवर के बदले सुर, अब खुद को बताया मोदी प्रशंसक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujrat: केजरीवाल को खाने पर बुलाने वाले ऑटो ड्राइवर के बदले सुर, अब खुद को बताया मोदी प्रशंसक
Fri, 30 Sep 2022 06:18 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 30 Sep 2022 06:18 PM IST
सार
12 सितंबर को गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने विक्रम दत्तानी के घर डिनर किया था। इस सवाल के जवाब में दत्तानी ने कहा कि ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने मुझसे केजरीवाल को आमंत्रण देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विक्रम दत्तानी के घर डिनर करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में जिस ऑटो चालक के घर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिनर किया था, शुक्रवार को उनके सुर बदले हुए नजर आए। ऑटो चालक विक्रम दत्तानी ने खुद को भाजपा समर्थक बताया है। साथ ही उन्होंने अपने आप को प्रधानमंत्री का आशिक बताया है। विक्रम दत्तानी अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रधानमंत्री की सभा में भाजपा की टोपी पहनकर पहुंचे। इस दौरान दत्तानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह शुरुआत से ही पीएम मोदी प्रशंसक रहे हैं।
आप की सदस्यता से किया इनकार
मीडिया से बातचीत करते हुए विक्रम दत्तानी ने कहा कि वह आप के सदस्य से नहीं हैं। बता दें कि 12 सितंबर को गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने विक्रम दत्तानी के घर डिनर किया था। इस सवाल के जवाब में दत्तानी ने कहा कि ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने मुझसे केजरीवाल को आमंत्रण देने के लिए कहा था। लिहाजा उन्होंने मानवता के नाते उन्हें खाने पर इनवाइट किया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निमंत्रण स्वीकार करने पर उन्हें लेने के लिए पहुंचा था। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा से जुड़े हुए है। मोदी भक्त होने की वजह से शुरूआत से ही भाजपा को वोट देते आ रहे हैं।
हुआ था हाईवोल्टेज ड्रामा
डिनर के लिए विक्रम दत्तानी के घर जाते समय अरविंद केजरीवाल को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था। गुजरात पहुंचे केजरीवाल को पुलिस प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा देना चाहती थी, लेकिन केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से इनकार किया था। इसी को लेकर पुलिस और केजरीवाल के बीच बहस भी हुई थी। ऑटो चालक के घर खाना खाने को एक स्टंट करार दिया गया था। हालांकि, उस दौरान विक्रम दत्तानी के घर अरविंद केजरीवाल द्वारा खाना खाने के बाद उनकी मीडिया में जमकर चर्चा हुई थी। साथ ही उस दिन के बाद विक्रम ने केजरीवाल से बातचीत होने से भी इनकार किया है।