दिग्विजय ने ट्वीट में कसा तंज: मोदी से सलाह लेने आए थे क्या ऑस्ट्रेलियाई PM?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि लगता है ऑस्ट्रेलिया के पीएम मोदी से सलाह लेने आये थे कि भारतीयों को वीजा 475 से कैसे बाहर किया जाए।
लगता है आसट्रेलिया के पीएम मोदी जी से सलाह लेने आये थे कि भारतियो को कैसे बाहर किया जाये।#वीसा475
विज्ञापन
-सार्थक — digvijaya singh (@digvijaya_28) April 23, 2017
आपको बता दें कि हालही में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल भारत यात्रा पर आए थे। यहां से जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पीएम टर्नबुल ने नए नागरिकता कानून की घोषणा की थी। उन्होंने 475 वीजा कार्यक्रम रद्द करने के बाद नागरिकता कानून को काफी कठिन बना दिया था। उनके इस नए फैसले की मार भारतीय नौकरी पेशा वाले युवाओं पर भी पड़ेगा।
ऑस्ट्रेलिया के नए नागरिकता कानून के तहत अब आवेदक को कम से कम चार साल तक ऑस्ट्रेलिया का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक को आस्ट्रेलियाई मूल्यों को अपनाने को लेकर प्रतिबद्ध होना पड़ेगा। इसके अलावा आवेदक को एक अंग्रेजी टेस्ट भी पास करना होगा जो महिलाओं एवं बच्चों के सम्मान पर केंद्रित होगा। इसमें बाल विवाह, महिला खतना और घरेलू हिंसा से जुड़े प्रश्न भी शामिल होंगे।