फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Australian Pm malcolm turnbull take selfie with indian pm narendra modi

जब मेट्रो में बैठते ही मोदी संग सेल्फी लेने लगे आस्ट्रेलियाई पीएम

Mon, 10 Apr 2017 11:25 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Mon, 10 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Australian Pm malcolm turnbull take selfie with indian pm narendra modi

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए आम जनता ही नहीं खासमखास लोगों में भी जबरदस्त क्रेज रहता है, सोमवार को इसका नजारा भी दिखा। जब दिल्‍ली मेट्रो की सवारी करते समय आस्ट्रेलियन पीएम मैलकम टर्नबुल भी पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक पाए। यही नहीं टर्नबुल ने सेल्फी लेने के चंद सेकेंड बाद ही इसे ट्वीटर पर पोस्ट भी कर दिया। खास बात ये है कि इस दौरान टर्नबुल दिल्‍ली मेट्रो की तारीफ करना भी नहीं भूले। 

विज्ञापन


भारत दौरे पर आए आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल दोपहर बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दिल्‍ली मेट्रो में सफर के लिए निकले थे। हालांकि यह सफर कुछ ही मिनटों का रहा जो मंडी हाउस स्टेशन से शुरू होकर तीन स्टेशन बाद खत्म हो गया। लेकिन इस यात्रा का आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टर्नबुल ने पूरा मजा लिया।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान वह लगातार भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। इस दौरान उन्होंने मेट्रो से दिखते दिल्‍ली के दिलकश नजारों को भी अपने मोबाइल में भी कैद किया। खास बात ये थी कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ ली गई तस्वीर को लेकर मैलकम इतने उत्साहित थे कि उन्होंने तुंरत ही उसे ट्विटर पर पोस्ट भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मैलकम दिल्‍ली मेट्रो की तारीफ करना भी नहीं भूले। अपने ट्वीट के दौरान आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने दिल्‍ली मेट्रो की तारीफ करते हुए लिखा 'दिल्‍ली मेट्रो ब्लू लाइन 2002 से 212 किलोमीटर और 159 स्टेशन'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed