फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Australian PM Anthony Albanese arrives in Delhi to take forward comprehensive strategic partnership

Anthony Albanese India Visit: दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज, व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा

Fri, 10 Mar 2023 04:02 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Mar 2023 04:02 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आज ही अल्बानीज विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Australian PM Anthony Albanese arrives in Delhi to take forward comprehensive strategic partnership
ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह। - फोटो : Twitter@MEAIndia

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। अल्बानीज के साथ दो मंत्री और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। एंथनी अल्बानीज आठ से 11 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। वे बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे थे। वहीं, गुरुवार को मुंबई में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। इसके बाद गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने दिल्ली में हवाई अड्डे पर अल्बानीज की अगवानी की।

विज्ञापन


अरिंदम बागची ने ट्वीट पर लिखा, दिल्ली में आपका स्वागत है प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज! अहमदाबाद और मुंबई में व्यस्तताओं के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा के लिए नई दिल्ली पहुंचे। जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्बानीज का आज का कार्यक्रम 
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज आज (शुक्रवार) नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आज ही अल्बानीज विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। साथ ही वह नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता समग्र द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के अलावा निवेश, व्यापार, रक्षा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे विषयों पर केंद्रित रहेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, दोनों नेताओं के हिंद-प्रशांत में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता की स्थिति की समीक्षा करने की भी उम्मीद की जा रही है। 

इससे पहले गुरुवार को अल्बानीज मुंबई में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर भी सवार हुए। इस दौरान भारतीय नौसेना ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इतना ही नहीं आईएनएस विक्रांत पर वह लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) के कॉकपिट में भी बैठे। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने अल्बानीज के साथ भारत के सबसे बड़े विमानवाहक पोत के बारे में विवरण और जानकारी साझा की। बता दें कि अल्बानीज आईएनएस विक्रांत पर जाने वाले पहले विदेशी प्रधानमंत्री हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत शीर्ष स्तरीय सुरक्षा भागीदार 
आईएनएस विक्रांत का दौरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पीएम मोदी के निमंत्रण पर नवनियुक्त, भारतीय डिजाइन और भारत में निर्मित आईएनएस विक्रांत पर आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरी यात्रा भारत-प्रशांत और उससे आगे ऑस्ट्रेलिया के दृष्टिकोण के केंद्र में भारत को रखने की मेरी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा कि हम दोनों अपने व्यापार और आर्थिक भलाई के लिए इंडो-पैसिफिक में समुद्री लेन तक मुक्त और खुली पहुंच पर निर्भर हैं। हम नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने और इंडो-पैसिफिक को खुला, समावेशी और समृद्ध सुनिश्चित करने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता साझा करते हैं।


पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
उन्होंने कहा कि भारत की नौसेना के प्रतिभाशाली और उच्च पेशेवर पुरुषों और महिलाओं के साथ बैठक की मुझे बहुत खुशी है। यह रक्षा संबंधों को नए स्तरों तक ले जाता है।  यह उन लोगों का संकल्प और दूरदर्शिता है जो रिश्ते को लेकर न केवल यह देखते हैं कि यह क्या है, बल्कि यह क्या हो सकता है। ऐसे ही एक व्यक्ति मेरे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी हैं। उन्होंने आगे बोलते हुए पीएम मोदी को रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पण देने के लिए धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed