{"_id":"6627e7f88b2544c6c904db9e","slug":"australian-journalist-s-claim-that-she-was-forced-to-leave-india-not-correct-sources-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Avani Dias: भारत ने ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के दावों को सिरे से नकारा; कहा- वीजा नियमों का कर रहीं थीं उल्लंघन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Avani Dias: भारत ने ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के दावों को सिरे से नकारा; कहा- वीजा नियमों का कर रहीं थीं उल्लंघन
Tue, 23 Apr 2024 10:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:25 PM IST
सार
Avani Dias: भारत द्वारा ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार अवनि डायस के दावों का खंडन किया गया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पत्रकार द्वारा वीजा नियमों का उल्लंघन किया गया था।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत द्वारा ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के दावों का खंडन किया गया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पत्रकार अवनि डायस का दावा सही नहीं है बल्कि भ्रामक है। सूत्रों द्वारा यह भी बताया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया था।
विज्ञापन
डायस की बात तथ्यात्मक रूप से गलत- सूत्र
सूत्रों ने कहा कि वीजा नियमों के उल्लंघन के बावजूद डायस के अनुरोध पर उन्हें आश्वासन दिया गया है कि आम चुनाव के कवरेज के लिए उनका वीजा बढ़ाया जाएगा। उनका पिछला वीजा 20 अप्रैल तक वैध था। आगे बताया गया है कि डायस ने 18 अप्रैल को वीजा शुल्क का भुगतान किया और उसी दिन उनका वीजा जून के अंत तक बढ़ा दिया गया। हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने 20 अप्रैल को भारत छोड़ने का फैसला ले लिया था। आगे कहा गया है कि चुनाव कवरेज करने की अनुमति नहीं दिए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत है क्योंकि सभी वीजा धारक पत्रकारों को बूथ के बाहर चुनावी गतिविधियों की कवरेज की अनुमति है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने किया था यह दावा
इससे पहले डायस ने दावा किया था कि उन्हें भारत के आम चुनावों के कवरेज की अनुमति नहीं दी गई और इसलिए उन्हें भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि यह दलील झूठी और भ्रामक है क्योंकि अन्य एबीसी संवाददाताओं जैसे मेघना बाली और सोम पाटीदार को पहले ही चुनाव कवरेज के लिए पत्र मिल चुके हैं।
विज्ञापन