{"_id":"5dd34b9d8ebc3e549f348b32","slug":"australian-education-minister-on-a-three-day-visit-to-india-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री आज से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री आज से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर
Tue, 19 Nov 2019 07:26 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 19 Nov 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री डैन तेहन
- फोटो : twitter
देश के शिक्षा क्षेत्र में नए व्यावसायिक अवसर तलाशने और ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र का प्रदर्शन करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री डैन तेहन मंगलवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
तेहन ने एक बयान में कहा कि ‘अन्य देशों के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को मजबूत करने से हमारी अर्थव्यवस्था, नौकरियों और व्यवसाय के अवसरों के साथ हमारी शिक्षा प्रणाली को लाभ मिलेगा।’
विज्ञापन
वोलांगोंग यूनिवर्सिटी के नए परिसर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए वर्तमान में मलेशिया में मौजूद तेहन ने कहा कि ‘भारत में उनका प्रतिनिधिमंडल ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र का प्रदर्शन करेगा।’
विज्ञापन
तेहन ने शनिवार को कहा कि ‘भारत, दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और यहां शिक्षा सेवाओं की मांग बढ़ रही है।’ 19 से 21 नवंबर तक की अपनी यात्रा के दौरान, तेहन भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल के साथ शिक्षा और अनुसंधान हितधारकों से मिलेंगे।