फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Australia PM Albanese to visit India next month, German Chancellor come on February 25

India Visit: ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज अगले महीने भारत दौरे पर आएंगे, जर्मन चांसलर 25 फरवरी को आएंगे

Mon, 20 Feb 2023 05:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Feb 2023 05:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एंथनी अल्बानीज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा क्रिकेट टेस्ट मैच देखने के लिए अहमदाबाद की यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Australia PM Albanese to visit India next month, German Chancellor come on February 25
एंथनी अल्बानीज-ओलाफ शोल्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज अगले महीने की शुरुआत में भारत की अपनी पहली यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान वे व्यापार, निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई क्षेत्रों में समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए आगे की योजना पर चर्चा करेंगे। उनकी यात्रा की योजना से जुड़े लोगों ने सोमवार को बताया कि अल्बनीज के आठ मार्च के आसपास यात्रा शुरू करने की उम्मीद है। वह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा क्रिकेट टेस्ट मैच देखने के लिए अहमदाबाद की यात्रा कर सकते हैं। चौथा टेस्ट नौ से 13 मार्च तक अहमदाबाद में होना है।

विज्ञापन


इस बीच जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज 25-26 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। चांसलर शोल्ज के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्चाधिकार प्राप्त व्यापार प्रतिनिधिमंडल होगा। वह 25 फरवरी को नई दिल्ली आएंगे और 26 फरवरी को बेंगलुरु जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बतौर जर्मन चांसलर शोल्ज की यह पहली भारत यात्रा होगी। प्रधानमंत्री और चांसलर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता दोनों पक्षों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे। चांसलर राष्ट्रपति मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


पीएम बनने के बाद अल्बनीज की यह पहली भारत यात्रा 
पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद अल्बनीज की यह पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा की तैयारी के लिए पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। अभी दौरे की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, अल्बनीज ने शनिवार को जयशंकर से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में अपनी भारत यात्रा का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि अगले महीने अपनी भारत यात्रा से पहले डॉ. एस. जयशंकर से सुबह मिलना शानदार रहा। हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक अवसरों और लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा की, जो हमारे देशों को समृद्ध करते हैं। जानकारी के मुताबिक, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के बीच सहयोग के विस्तार पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) दिसंबर में लागू हुआ था और उम्मीद है कि यह दो-तरफा व्यापार के महत्वपूर्ण विस्तार की सुविधा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed