फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Augusta Westland Case : Rajeev Saxena gets permission to become government witness

अगस्ता वेस्टलैंड मामला : बिचौलिए राजीव सक्सेना को सरकारी गवाह बनने की मिली इजाजत

Mon, 25 Mar 2019 05:00 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 25 Mar 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Augusta Westland Case : Rajeev Saxena gets permission to become government witness
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को अगस्ता वेस्टलैंड मनी लांड्रिंग मामले में कथित बिचौलिए राजीव सक्सेना को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने सक्सेना को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इससे पहले अदालत से कहा था कि उसे सक्सेना के सरकारी गवाह बनने पर कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि यह एजेंसी के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

विज्ञापन


दुबई के कारोबारी राजीव सक्सेना के सरकारी गवाह बनने को लेकर लगाई गई अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट में दो मार्च को बयान दर्ज किए जाएंगे। सक्सेना ने अदालत में कहा कि उसने काफी सोच विचार करने के बाद गवाह बनने का फैसला किया है। इसके लिए किसी ने उस पर दबाव नहीं डाला है। उसने कहा कि मैं निष्पक्ष तरीके से अपनी गवाही देना चाहता हूं।
विज्ञापन


सक्सेना ने सरकारी गवाह बनने के लिए 27 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दी थी। उसे बीमारी के चलते 25 फरवरी को अदालत से नियमित जमानत भी मिल चुकी है। राजीव सक्सेना को 31 जनवरी को दुबई से प्रत्यर्पित कर लाया गया था और 12 फरवरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने दुबई की दो कंपनियों यूएचवाई सक्सेना और मैट्रिक्स होल्डिंग्स के निदेशक राजीव सक्सेना को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपी बनाया है। मामले में ईडी सक्सेना के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। ईडी की चार्जशीट में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल, अगस्ता वेस्टलैंड, फिनमेकेनिका के पूर्व निदेशक ग्विसेप्पे ओर्सी और ब्रूनी स्पैग्नोलिनी, वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी के साथ राजीव सक्सेना की पत्नी शिवानी का भी नाम शामिल है।


ईडी का सक्सेना पर आरोप है कि उसने वकील गौतम खेतान के साथ साठ-गांठ कर अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी के लिए कॉरपोरेट ढांचा उपलब्ध कराया था, जिससे विभिन्न राजनीतिज्ञों, नौकरशाहों और वायुसेना अधिकारियों को भुगतान किया जा सके और काले धन को सफेद बनाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed