{"_id":"5855a00d4f1c1b2e29649a42","slug":"augusta-west-land-scam-cong-leader-in-cbi-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला-सीबीआई की रडार पर कांग्रेस के कद्दावर नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला-सीबीआई की रडार पर कांग्रेस के कद्दावर नेता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
augusta
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में कांग्रेस पार्टी हाईकमान के काफी नजदीकी माने जाने वाले एक नेता सीबीआई की रडार पर हैं। इस फैसले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की भूमिका का दावा करने वाले गिरफ्तार वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी ने सीबीआई को इस बावत कई सुराग दिए हैं। सीबीआई ने 71 वर्षीय त्यागी से पिछले आठ दिन में इस घोटाले में देश में बांटी गई घूस की रकम और डील के फैसले से संबंधित बारीकियों पर पूछताछ की है।
विज्ञापन
आठ दिन सीबीआई की कस्टडी में रखने के बाद शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई ने उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि इटली के मिलान कोर्ट ऑफ अपील में 8 अप्रैल को दिए गए आदेश के आधार पर कांग्रेस नेता के रोल की जांच की जा रही है। जरुरत पड़ने पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मिलान कोर्ट ऑफ अपील भारत के हाईकोर्ट के समकक्ष है। सूत्रों के मुताबिक मिलान की अदालत की 226 पेज के आदेश में कांग्रेस के कुछ नेताओं की दलालों से बातचीत का ठोस ब्यौरा है।
विज्ञापन
इटली के क्रीस्टीयन मिशेल व गोईडो हेस्की और भारत के संजीव त्यागी व गौतम खेतान इस डील के दलाल हैं। संजीव त्यागी एस पी त्यागी का चचेरा भाई है। सूत्रों ने बताया कि संजीव त्यागी और गौतम खेतान ने अगस्ता की दलाली की जिम्मेदारी तभी ली थी जब 2005 में एसपी त्यागी का वायुसेना प्रमुख बनना तय हो गया था। एसपी त्यागी के साथ संजीव और गौतम को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में त्यागी ने बताया है कि डील तय करने के लिए हेलीकॉप्टर के तकनीकी मानकों में बदलाव का फैसला उन्होंने अकेले नहीं लिया था।
विज्ञापन