{"_id":"5726639e4f1c1b57035cd6b2","slug":"augusta-helicopter-deal-parrikar-will-put-all-the-documents-before-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर सौदा मामले में परिकर 4 मई को संसद में रखेंगे सारे तथ्य","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हेलीकॉप्टर सौदा मामले में परिकर 4 मई को संसद में रखेंगे सारे तथ्य
एजेंसी/ पणजी
Updated Mon, 02 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
फिनमेकैनिका हेलीकॉप्टर
- फोटो : Finmeccanica
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने रविवार को कहा कि वह विवादास्पद अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे से जुड़े सारे तथ्य विस्तृत घटनाक्रम के साथ चार मई को संसद के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। एक समारोह के इतर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं संसद के समक्ष बुधवार को हेलीकॉप्टर सौदे के बारे में विस्तृत ब्यौरा और तथ्यों को रखूंगा। मैं विस्तृत घटनाक्रम सामने रखकर बताऊंगा कि किस तरह और कैसे कंपनी के मुताबिक नियमों और प्रावधानों में छूट दी गई।
विज्ञापन
जिन लोगों को रिश्वत मिली वे अपने ऊपर अभियोजन चलाने के लिए सबूत नहीं छोड़ेंगे लेकिन हमें इसे साबित करना है (कि रिश्वत ली गई)। हमें हर चीज साबित करनी है। चूंकि मामले को संसद के समक्ष रखा जाएगा इसलिए इस बारे में मैं मीडिया से विस्तार से बात नहीं करना चाहूंगा।’ परिकर ने सवाल उठाया, ‘कंपनी के खिलाफ 2014 तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
विज्ञापन
तत्कालीन यूपीए सरकार द्वारा उस कंपनी को काली सूची में क्यों नहीं डाला गया?’ उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि यूपीए सरकार के उस आदेश को दिखाएं जिसमें अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी को काली सूची में डाला गया। पहले उन्हें जवाब देने दीजिए कि कंपनी को प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया। इस कंपनी को हमारी सरकार (एनडीए) के दौरान प्रतिबंधित किया गया।’
विज्ञापन