पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शकों को नहीं मिली जगह, शुक्रवार से शुरू हो सकता है मायानगरी का 'तमाशा'
- सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति मिलने के पहले दिन तैयारी में लगे रहे सिनेमाघर
- दर्शकों में सिनेमाघर खोलने को लेकर दिखा उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 20 मार्च से ही राजधानी दिल्ली में सिनेमा घरों को बंद कर दिया गया था। लेकिन गुरुवार को लगभग सात महीने के बाद खुलने के बाद भी सिनेमा प्रेमियों को निराशा ही हाथ लगी। गुरुवार को राजधानी के ज्यादातर सिनेमाहॉल साफ-सफाई में ही लगे रहे और सिनेमा हाल्स खुलने के पहले दिन कोई शो नहीं हो सका। दिल्ली के पीवीआर रिवोली, प्लाजा और वीथ्रीएस मॉल के सिनेपोलिस के स्क्रीन पूरी तरह ठप पड़े रहे। उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार से सिनेमा घरों में दर्शकों की हलचल शुरू हो सकेगी। सिनेमा घरों को खोलते समय दर्शकों को संक्रमण से बचाने के लिए पर्याप्त तैयारी रखने के लिए कहा गया है।
यूपी के रामपुर से दिल्ली घूमने आए एक प्रेमी जोड़े मोहम्मद बिलाल खान ने कहा कि वे बहुत शौक के साथ दिल्ली घूमने आए थे, लेकिन सिनेमा घरों के बंद होने से उन्हें निराशा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार लगभग सभी गतिविधियां शुरू कर चुकी है, ऐसे में सिनेमा घरों को भी खोल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे लोग चाहते हैं कि अब सब कुछ एक बार फिर पहले जैसा हो जाए।
पीवीआर प्लाजा के एक कर्मचारी लल्लन यादव ने बताया कि गुरुवार को पूरे हॉल में साफ-सफाई का काम चल रहा है। हर सीट को साफ कर उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। संभावना है कि शामशााम से ही लोगों को ऑनलाइन टिकट उपलब्ध हो जाएगा और लोग सिनेमा का आनंद उठा सकेंगे।
रिवोली के सामने पटरी दुकानदारों को भी सिनेमा के खुलने का काफी बेसब्री से इंतजार है। दुकानदार राजू ने कहा कि जब सिनेमा हॉल्स चलते थे, तब युवा काफी अधिक संख्या में यहां आते थे। वे उनके सामानों की काफी अधिक संख्या में खरीद भी किया करते थे। लेकिन जब से सिनेमाघरों पर पाबंदी लागू की गई, उनका पूरा व्यापार ठप पड़ गया। उनके जैसे सैकड़ों दुकानदारों को भी दर्शकों का इंतजार है।