नीरव मोदी के कीमती सामानों की नीलामी टली, अब पांच मार्च को लगेगी ऑनलाइन बोली
नीरव पर भारतीय बैंकों के 14 हजार करोड़ रुपये बकाया है। नीलामी में नीरव की जब्त कीमती कलाकृतियां, महंगी घड़ियां, हैंडबैग और कारों को शामिल किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएनबी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और लंदन की जेल में बंद भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के 112 कीमती सामानों की नीलामी टल गई है। पहले यह नीलामी बृहस्पतिवार से लाइव और ऑनलाइन शुरू होनी थी। अब पांच मार्च को नीलामी होगी। नीलामी से मिलने वाली रकम से बैंकों के बकाए का भुगतान किया जाएगा। नीरव पर भारतीय बैंकों के 14 हजार करोड़ रुपये बकाया है। नीलामी में नीरव की जब्त कीमती कलाकृतियां, महंगी घड़ियां, हैंडबैग और कारों को शामिल किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरा कारोबारी के विदेश फरार होने के बाद उसकी करोड़ों की संपत्ति जब्त की थी। यह पहली बार है जब ईडी ने निजी नीलामी संस्था सैफरनआर्ट का सहारा लिया है। इस संस्था ने पिछले साल मार्च में नीरव की कुछ कीमती वस्तुओं को नीलाम किया था, जिससे 55 करोड़ मिले थे। सैफरनआर्ट ने बुधवार देर शाम बयान जारी कर बताया कि बृहस्पतिवार से शुरू हो रही ऑनलाइन नीलामी ईडी के निर्देश के बाद स्थगित कर दी गई है। अब 5 मार्च को नीलामी आयोजित होगी।
अमृता शेरगिल और एमएफ हुसैन की पेंटिंग
अमृता शेरगिल की 1935 में बनाई पेंटिंग ब्वॉज विद लेमंस और बैटल ऑफ गंगा एंड यमुना नीलामी में शामिल हैं। इनकी बिक्री से 12 से 18 रुपये मिल सकते हैं। इसके अलावा मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन की 1972 में बनाई पेंटिंग भी नीलाम की जाएगी। इस पेंटिंग से भी इतने ही रुपये मिल सकते हैं।
साथ ही आधुनिक और लग्जरी कार रोल्स रॉयल घोस्ट की नीलामी होगी। इस कार की अनुमानित कीमत 75 से 95 लाख खए बीच रखी गई है। जबकि पोर्श पनामेरा कार की कीमत 10 से 15 लाख खए बीच लगाई गई है। नीरव की कीमती घड़ियों की भी ऑनलाइन बोली लगेगी।