{"_id":"67206c7b282a9c3f940ad846","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-2024-amar-ujala-foundation-admit-card-released-know-how-to-download-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Foundation: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी, इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Foundation: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी, इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड
Tue, 29 Oct 2024 10:32 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:32 AM IST
सार
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 का आयोजन 10 नवंबर 2024 और 17 नवंबर 2024 को ही किया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 10 नवंबर 2024 को और दूसरे चरण की परीक्षा 17 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
आधा घंटा पहले पहुंचें विद्यार्थी
पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र
लिंक www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। अगर आपको एसएमएस के जरिये भेजा जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ई-मेल आईडी foundation@amarujala.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 का आयोजन 10 नवंबर 2024 और 17 नवंबर 2024 को ही किया जाएगा।
इन सेंटरों पर 10 नवंबर को होगी परीक्षा
आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, ललितपुर, कानपुर, इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, झांसी, सुल्तानपुर, मेरठ, सहारनपुर (कक्षा 9 और 10), बिजनौर, बागपत (कक्षा 9 और 10), शामली (कक्षा 9 और 10), प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, रॉबर्ट्सगंज, कोटद्वार, उत्तरकाशी, श्रीनगर (उत्तराखंड), गोपेश्वर, धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, हिसार, जम्मू, कठुआ, ऊधमपुर, करनाल, कैथल, अंबाला, गुरुग्राम, रोहतक, रेवाड़ी, सोलन और बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)।
इन सेंटरों पर 17 नवंबर को होगी परीक्षा
मथुरा, चंडीगढ़, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, गाजियाबाद, बुलंदशहर, देवरिया, बांदा, लखनऊ, फैजाबाद (अयोध्या), गोंडा, रायबरेली, सहारनपुर (कक्षा 11 और 12), मुजफ्फरनगर, बागपत (कक्षा 11 और 12), शामली (कक्षा 11 और 12), मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, नोएडा, फरीदाबाद, शिमला, सिरमौर और बलिया।