{"_id":"62bac6996a26ce7afd6629e2","slug":"attorney-general-venugopals-tenure-likely-to-be-extended-again-his-term-of-service-is-ending-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Attorney General: अटॉर्नी जनरल के पद पर बने रहेंगे के के वेणुगोपाल, तीन महीने के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Attorney General: अटॉर्नी जनरल के पद पर बने रहेंगे के के वेणुगोपाल, तीन महीने के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल
Wed, 29 Jun 2022 02:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:16 PM IST
सार
आमतौर पर महान्यायवादी का कार्यकाल तीन साल का होता है। उनके पहले कार्यकाल का समय 2020 में खत्म हो गया था।
विज्ञापन
अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल
- फोटो : Twitter
विस्तार
देश के महान्यायवादी यानी अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल फिर से बढ़ा दिया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार उन्हें तीन महीने का और सेवा विस्तार दिया गया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा था। बता दें कि आमतौर पर महान्यायवादी का कार्यकाल तीन साल का होता है। उनके पहले कार्यकाल का समय 2020 में खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने सरकार से आग्रह किया था कि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए उनका कार्यकाल एक साल के लिए ही बढ़ाया जाए। इसके बाद पिछले साल भी एक साल का कार्यकाल बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
कई हाई-प्रोफाइल मामलों को देख रहे वेणुगोपाल
वेणुगोपाल कई हाई-प्रोफाइल मामलों को देख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट और वकील के रूप में उनके अनुभव को देखते हुए सरकार उन्हें सेवा विस्तार देने का फैसला किया है।
विज्ञापन