फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attention diversion gang of four arrested,350 grams gold seized in hyderabad

हैदराबाद: पुलिस ने 'ध्यान भटकाकर' लूटने वाले गिरोह के चार लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2019 06:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Dec 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
Attention diversion gang of four arrested,350 grams gold seized in hyderabad
हैदराबाद पुलिस - फोटो : ANI

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने 'ध्यान भटकाकर' लूटने वाले गिरोह के तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर 350 ग्राम सोना और आठ लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने शुक्रवार को बताया कि ये सभी एक ध्यान भटकाने वाले गिरोह के रूप में काम करते हैं और इस गैंग का नाम गायत्री गैंग है।

विज्ञापन


गैंग के सदस्य हैदराबाद, बंगलूरू और चेन्नई में अपराध को अंजाम देते थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 29 जून, 2019 को एक मामला भी दर्ज किया गया था। गिरोह के सदस्यों के नाम हैं- गायत्री, एम ज्योति, कोकिला, एस राजू। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि सिकंदराबाद से मेहदीपट्टनम की यात्रा कर रही एक महिला ने चोरी का मामला दर्ज कराया था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके बैग से कुछ सोने के गहने गायब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जब आरोपी पकड़े गए, तब पता चला कि वे सभी आपस में रिश्तेदार थे। मुख्य आरोपी गायत्री अपने पति एस राजू के साथ मिलकर अपराध को अंजाम देती थी। यह गिरोह कुछ मूल्यवान वस्तुओं के साथ बैग या पर्स के साथ खासतौर पर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के अब तक ऐसे 13 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed