फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attempt to cheat Mumbai Yuva Sena worker of Rs 25000 in the name of Aaditya Thackeray

Fraud: आदित्य ठाकरे बन मुंबई युवा सेना के कार्यकर्ता से मांगे 25 हजार रुपये, पुलिस बोली- नंबर उत्तर प्रदेश का

Sun, 28 Aug 2022 08:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 28 Aug 2022 08:08 PM IST
सार

मुंबई युवा सेना के कार्यकर्ता से शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ये भी बताया कि जिस नंबर से कॉल करके ठगी की कोशिश की गई थी वो नंबर यूपी का है। 

विज्ञापन
Attempt to cheat Mumbai Yuva Sena worker of Rs 25000 in the name of Aaditya Thackeray
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मुंबई में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे बनकर फोन करके मुंबई युवा सेना कार्यकर्ता से 25,000 रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी होने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने ये भी बताया है कि जांच में पता चला है कि जिस नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके रुपये मांगे गए थे वो नंबर उत्तर प्रदेश का है। 

विज्ञापन


आदित्य ठाकरे के नाम पर ठगी
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मध्य मुंबई के दादर में रहने वाले मुंबई युवा सेना के एक कार्यकर्ता के पास एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। इसमें नंबर के साथ आदित्य की फोटो दिखाई दे रही थी। फोन करने वाले ने कार्यकर्ता से 25,000 रुपये की मांग करते हुए कहा कि उसके एक मित्र की तबीयत खराब है इसलिए उसे रुपये ट्रांसफर कर दें। फोन करने वाले अज्ञात कॉलर ने ये भी कहा कि वह अगले दिन रुपये वापस कर देगा। मुंबई युवा सेना के कार्यकर्ता ने कहा कि इसके बाद उसे कुछ संदेह हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत शिवसेना के पदाधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं, शनिवार को उसने इस मामले में पुलिस को भी जानकारी दी। युवा सेना के कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


नंबर यूपी का
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कॉलर की डिस्प्ले इमेज में पूर्व मंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य की तस्वीर दिखाई दे रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस नंबर से कॉल की गई वह उत्तर प्रदेश का है बाकी जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed