फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   attack on police in Ikla Rasoolpur

गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला, 50 किलो मीट के साथ पकड़े आरोपी

Sat, 13 Aug 2016 04:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मेरठ/परीक्षितगढ़
ब्यूरो /अमर उजाला, मेरठ/परीक्षितगढ़ Updated Sat, 13 Aug 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
attack on police in Ikla Rasoolpur
- फोटो : getty

इकला रसूलपुर गांव में गोकशी की सूचना पर शुक्रवार तड़के पहुंची परीक्षितगढ़ पुलिस पर हमला बोल दिया गया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ते हुए करीब 50 किलो मीट बरामद कर लिया। इस दौरान धार्मिक स्थल से एलान होने के बाद भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। पथराव के बीच एक सिपाही को चाकू मारते हुए महिलाओं ने मांस छीनकर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


करीब 15 किलो मांस समेत आरोपियों को पुलिस थाने लाई। बरामद मीट पशु चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया गोमांस बताया। महिला ग्राम प्रधान और हमलावर महिलाओं समेत 52 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के पांच बजे परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने दिलशाद के घेर में छापा मारा।
विज्ञापन


तभी एक युवक ने धार्मिक स्थल से एलान कर दिया कि पुलिस ने बेवजह चार लोगों को पकड़ लिया है। जिसके बाद ग्राम प्रधानपति महबूब के नेतृत्व में महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर हमला कर मीट छीनकर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 किलो मीट लौटाया, महिला प्रधान समेत 15 नामजद

attack on police in Ikla Rasoolpur

हमले में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। धक्कामुक्की के बीच पुलिस चारों आरोपियों जलालुद्दीन पुत्र तुफैल निवासी खजूरी, फिरोज पुत्र आस मोहम्मद निवासी खानपुर बांगर, मौफिद पुत्र नजर मोहम्मद और मरगूब पुत्र नजीर निवासी इकला रसूलपुर को थाने ले जाने लगी तो महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

महिलाओं ने सिपाही अनिल को चाकू मारकर उसके हाथ से मांस का बोरा छीन लिया। किसी तरह पुलिस थाने पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद 15 किलो मीट प्रथम दृष्टया गोमांस बताया। पुलिस ने ग्राम प्रधानपति के संरक्षण में गांव में गोकशी और गोतस्करी कराने की रिपोर्ट शासन को भेजी है। 

पुलिस ने गांव में पहुंचकर चेतावनी तो एक युवक ने पुलिस से छीना हुआ 15 किलो मीट पुलिस को लौटा दिया। पुलिस ने मांस काटने के उपकरण भी बरामद किए। एसओ परीक्षितगढ़ ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश के मामले में ग्राम प्रधान शबनूर, उसके पति महबूब अंसारी, शमा, नाजूब, शबीला, खदीजा, कामिला, फिरदौसी, फैसल, हसीन, अयूब, हुसैन आलम, तैमूर, मेहरबान को नामजद किया गया। 40 अज्ञात महिलाओं और एक दर्जन लोगों के खिलाफ गौवंश अधिनियम के तहत रिपोर्ट की गई है।

बरामद 15 किलो मीट प्रथम दृष्टया गोमांस है। मीट का नमूना लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर सही जानकारी होगी।- डॉ. हयात वारिस सैफी, पशु चिकित्साधिकारी 

ग्राम प्रधान और मुझे गांव के कुछ लोगों ने साजिशन नामजद कराया है। मीट बिकने से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।- महबूब, प्रधानपति, इकला रसूलपुर  

चार लोगों को गोकशी में पकड़ा है। गिरफ्तारी के दौरान ग्राम प्रधान और उसके पति ने महिलाओं संग पुलिस टीम पर हमला किया। पुलिस ने उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में गोमांस की पुष्टि भी हो गई है।- डॉ. प्रवीन रंजन, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed