{"_id":"57d8337a4f1c1bb53dd47e12","slug":"attack-on-perarivalan-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी की हत्या के दोषी पर जेल में हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजीव गांधी की हत्या के दोषी पर जेल में हमला
एजेंसी/ वेल्लोर
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी की हत्या में जेल की सजा काट रहे एजी पेरारिवलन पर वेल्लोर की कड़ी सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में एक अन्य कैदी ने रॉड से हमला कर दिया। हमले के बाद पेरारिवलन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले कैदी की पहचान उम्रकैद की सजा काट रहे राजेश खन्ना के रूप में की गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पेरारिवलन की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हमले का कारण खन्ना को दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट करना हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर उसकी मां उसे देखने अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर के पास एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पेरारिवलन सहित सात लोगों को दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन