फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attack on ex-minister Anil Deshmukh: Case against 4 unidentified persons for murder bid Know all about

Maharashtra: अनिल देशमुख पर हमले मामले में चार पर मामला दर्ज; बीते दिन हुआ था गाड़ी पर पथराव, सिर पर चोट आई थी

Tue, 19 Nov 2024 10:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 19 Nov 2024 10:03 AM IST
सार

अनिल देशमुख नारखेड गांव में जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब आठ बजे कटोल लौट रहे थे, तब उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। इस दौरान वह घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Attack on ex-minister Anil Deshmukh: Case against 4 unidentified persons for murder bid Know all about
अनिल देशमुख पर हमला - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख की कार पर सोमवार रात हुए हमले मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। अनिल देशमुख की गाड़ी पर पथराव के संबंध में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, अनिल देशमुख नारखेड गांव में जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब आठ बजे कटोल लौट रहे थे, तब उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। इस दौरान वह घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकांपा (एसपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कटोल के समीप जलालखेडा रोड पर बेलफाटा के पास अनिल देशमुख की गाड़ी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया। इसमें वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल कटोल सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नागपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्श पोद्दार ने मंगलवार को बताया कि इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटोल के उप-पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे
उन्होंने बताया कि एक फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर सबूत एकत्र करने के लिए गई। कटोल के उप-पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पोद्दार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

परिवार को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग
राकांपा (एसपी) के प्रवक्ता वेदप्रकाश आर्य ने सोमवार को इस घटना की निंदा करते हुए मामले की उच्च-स्तरीय जांच किए जाने और देशमुख के परिवार को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की। आर्य ने कहा, 'कटोल के बेलफाटा बिष्णुर में कुछ लोगों ने अनिल देशमुख की कार पर हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। पहले कटोल में उनका इलाज कराया गया, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उन्हें नागपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे
उन्होंने दावा किया कि उनके राजनीतिक विरोधियों को अपनी हार का आभास हो गया था, इसलिए उन्होंने इस तरह के कायरतापूर्ण हमले का सहारा लिया। अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख राकांपा (एसपी) के टिकट पर कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चरणसिंह ठाकुर से है।


अमरावती में चाकू से हमले में भाजपा विधायक की बहन घायल
इस बीच भाजपा विधायक और विधानसभा चुनाव उम्मीदवार प्रताप अदसाद की बहन उस समय घायल हो गईं, जब अमरावती जिले में दो लोगों ने उन पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे हुई। अदसाद धामनगांव रेलवे निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और भाजपा ने उन्हें इस सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed