फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   attack on bajrang dal leader house

पशु तस्करों का बजरंग दल नेता के घर पर हमला, फायरिंग

Thu, 23 Jun 2016 04:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिलक (रामपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मिलक (रामपुर) Updated Thu, 23 Jun 2016 04:49 AM IST
विज्ञापन
attack on bajrang dal leader house
फायरिंग में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। थाने से छूटे आरोपियों ने शिकायतकर्ता बजरंग दल नेता के घर पर धावा बोल दिया और जमकर फायरिंग की। इस हमले में हालांकि कोई घायल तो नहीं हुआ,लेकिन बाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया और गुस्साए लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व कोतवाल के बीच जमकर झड़ुप हुई। कोतवाल के अड़ियल रवैये से कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। पुलिस ने बाद में फायरिंग करने के मामले में भी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के धनेली उत्तरी गांव के जंगल से 20 जून को हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोगों ने प्रतिबंधित पशुओं को ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा था। पकड़े गए लोगों  को कुछ लोगों ने मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में धनेली उतरी गांव निवासी रवि शर्मा ने आजम और इकराम निवासी खाता नगरिया के खिलाफ पशु क्रूरता तथा गौ वध एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में पकड़े गए  दोनों आरोपियों को कोतवाली से रिहा कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि  रिहा हुए आरोपी अपने साथियों के साथ  बुधवार को धनेली उत्तरी गांव निवासी एवं बजरंग दल के नगर संयोजक रवि शर्मा के पर पहुंच गए और घर में घुसकर तोड़-फोड की। आरोप है कि आरोपी लोगों ने फायरिंग की और  तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। आरोप है कि उसके पिता को धमकाया भी गया। मामले की जानकारी होने और आरोपियों की रिहा करने पर हिंदू संगठन के लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कोतवाल को घेर लिया और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों को थाने से ही छोड़ देने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों के नेता कोतवाल जयराज सिंह के आफिस में घुस गए और उनको घेर लिया। उन्होने पुलिस पर आरोपियों की कोतवाली पर रिहाई को मु्द्दा बनाकर सवाल खड़े कर दिए। आरोप-प्रत्यारोप होने पर कोतवाल और हिंदू संगठनों के नेताओं में जमकर झड़प हो गई। कोतवाल का कहना था कि सात साल से कम सजा वाले मुकदमे में गिरफ्तारी नहीं हो सकती। इसलिए आरोपियों को छोड़ा गया। हिंदू संगठन  के नेता और भड़क गए। जिस पर जमकर झड़प होती रही। घंटे भर कोतवाल अपने आफिस में ही घिरे रहे। इस दौरान जमा लोगों ने जाने की कोशिश की।

तब पुलिस ने कोतवाली परिसर में रोक दिया। मामला तूल पकडने पर कोतवाल ने  रवि शर्मा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने का भरोसा दिलाया। तब गुस्साए नेता वापस लौट गए। प्रांत सह संयोजक बजरंग दल के भारत सिंह, यादव,विहिप के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, विहिप के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा,. यादव, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, जिला संयोजक बजरंग दल भुपेंद्र मिश्रा, जिला गौ रक्षा प्रमुख मुकेश पटेल, प्रताप सक्सेना, सर्वेश गंगवार, कपिल कोरी, अमृत गौड़, घनश्याम गोस्वामी,विनोद पटेल आदि थे।


-मिलक कोतवाली में पशु तस्करों द्वारा हमले की वारदात को अंजाम देने के मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पशु तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर हमले के आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
संजीव त्यागी, एसपी रामपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed