फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   attack of BJP president Dilip Ghosh car in West Bengal

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष की कार पर हमला, दिलीप घोष ने शेयर किया वीडियो

Thu, 06 Dec 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 06 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
attack of BJP president Dilip Ghosh car in West Bengal
दिलीप घोष

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के वाहन पर बृहस्पतिवार को कूचबिहार जिले के सीतलकुची इलाके में अज्ञात तत्वों ने हमला किया। घोष भाजपा की ‘रथयात्रा’ में हिस्सा लेने के लिए कूचबिहार में हैं। जब वह जिले में मठभांगा जा रहे थे, तब उनके वाहन पर हमला किया गया।

विज्ञापन


हमले के बाद सीतलकुची के सिताई में घोष ने कहा ‘‘तृणमूल नेताओं ने मेरी कार पर हमला किया और चिल्ला कर मुझे वापस जाने के लिए कहा। हिंसा के दौरान मेरे कुछ पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस मूकदर्शक बनी रही।’’ 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र नाथ घोष ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह हमला भाजपा की ही अंतर्कलह का नतीजा था। जिला पुलिस प्रशासन ने कहा कि वह घटना की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की ‘‘लोकतंत्र बचाओ रैली’’ निकालने वाले हैं जिसके तहत राज्य में तीन ‘‘रथ यात्राएं’’ निकाली जाएंगी। भाजपा का दावा है कि यह रथ यात्राएं पश्चिम बंगाल की राजनीति में ‘‘परिवर्तनकारी’’ साबित होंगी और शाह ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 22 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के अलावा, राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रमन सिंह, योगी आदित्यनाथ, उमा भारती और गिरिराज सिंह सहित कई शीर्ष भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed