{"_id":"5747c7ef4f1c1bd53c6917fd","slug":"attack-non-bhumata-brigae-chief-tripti-desai","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृप्ति देसाई पर मंदिर जाते वक्त हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तृप्ति देसाई पर मंदिर जाते वक्त हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई पर शुक्रवार सुबह तब हमला हो गया जब वो महाराष्ट्र के नासिक स्थित कपालेश्वर मंदिर जा रही थी। उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रुकी। रास्ते में उन पर अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया। फिलहाल वो नासिक के ही एक अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अस्पताल में भर्ती तृप्ति देसाई ने बताया कि उन पर साजिश के तहत हमला किया गया है। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि तृप्ति हिंदू मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक को खत्म कराने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वो नासिक के कपालेश्वर मंदिर गई थीं और वहां गर्भ गृह के बाहर पूजा अर्चना की। इससे पहले शनि शिंगणापुर और त्रयंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं को प्रवेश दिलाने में सफल हो गई थी लेकिन हाजी अली में उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन