फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ATS to investigate murder of Kishan Bharwad in Gujarat news in Hindi

गुजरात: आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर हुई थी किशन की हत्या, अब एटीएस को सौंपी गई जांच

Sat, 29 Jan 2022 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 29 Jan 2022 11:03 PM IST
सार

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी शुक्रवार को सुंदरनगर जिले में किशन के पैतृक गांव चचना पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। हत्या के बाद विश्व हिंदू परिषद ने गुरुवार को धंधुका बंद का आह्वान किया था।

विज्ञापन
ATS to investigate murder of Kishan Bharwad in Gujarat news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात में फेसबुक पोस्ट को लेकर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने के मामले की जांच अब आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को सौंप दी गई है। 27 वर्षीय किशन भरवाड़ (बोलिया) की हत्या 25 जनवरी को दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर कर दी थी। शनिवार को राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि धंधुका की हिंसक घटना का मामला एटीएस को सौंप दिया गया है। गुजरात पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हमलावरों ने किशन को अपना शिकार तब बनाया था जब वह अपने चचेरे भाई की बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। पुलिस इस मामले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें शब्बीर चोपड़ा (25), इम्तियाज पठान (27) और मौलवी मोहम्मद अय्यूब जावरावाला को गिरफ्तार किया है। शब्बीर और इम्तियाज धंधुका के ही रहने वाले हैं वहीं मौलवी जावरावाला अहमदाबाद जिले के जमालपुर का निवासी है।
विज्ञापन


किशन ने छह जनवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। इसे मुसलमानों के प्रति आपत्तिजनक बताया गया था और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप के साथ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने किशन के खिलाफ नौ जनवरी को एक मामला दर्ज किया था। किशन को जमानत मिलने के बाद शब्बीर और इम्तियाज ने उसे जान से मारने का मन बना लिया। इस काम के लिए हथियार मौलवी जावरावाला ने उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी समाज की लड़की पर हमला, बनी तनाव की स्थिति
उधर, यह मामला अभी शांत नहीं हो पाया है और प्रदेश के राधनपुर तहसील में चौधरी समाज की एक युवती पर हमले की घटना सामने आई है। इसके चलते इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। जानकारी के अनुसार शेरगढ़ गांव में हेतलबेन नमामक युवती पर यासीन मजीशा बलोच नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद चौधरी, भारवाड़ और ठाकोर समाज के हजारों लोगों ने विरोध-प्रदर्श किया। यहां पुलिस को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed